फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   friendship of Punjab CM Badal and INELO leader om prakash

सीएम बादल ने निभाई दोस्ती, अब इनेलों की बारी

Tue, 15 Apr 2014 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Apr 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
friendship of Punjab CM Badal and INELO leader om prakash

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद अब दोस्ती निभाने की बारी इनेलो की है।

विज्ञापन


बादल परिवार की दोस्ती का सिला देने के लिए अब पंजाब लोकसभा चुनाव में इनेलो नेता डयूटियां देंगे। हरियाणा के लोकसभा चुनाव में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने हरियाणा के दौरे कर इनेलो के पक्ष में प्रचार किया था।

इनेलो के सभी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग टीमें हरियाणा के साथ लगते पंजाब के लोकसभा क्षेत्रों में भेजने का निर्णय लिया गया है।

यह फैसला इनेलो की राज्य कार्यकारिणी की मंगलवार को दिल्ली में हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने की।
विज्ञापन


बैठक में त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल चौधरी सुल्तान सिंह, सांसद रणबीर प्रजापति, विधायक रामपाल माजरा सहित पार्टी के सभी विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला, हलका व शहरी अध्यक्षों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों सहित पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बैठक में लोकसभा चुनाव में भारी लगन व मेहनत के साथ काम करने वाले पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनका आभार जताया गया।

इनेलो नेता ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का इनेलो प्रत्याशियों के समर्थन में किए गए जोरदार प्रचार के लिए उनका आभार जताया।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सफाए के बाद अब इनेलो कार्यकर्ता पंजाब के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का सफाया करने के लिए हरियाणा के साथ लगते फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, संगरूर, पटियाला व आनंदपुर साहब की लोकसभा सीटों पर चुनाव अभियान चलाएंगे।

पार्टी कार्यकर्ता अगले दो दिनों के भीतर पंजाब के साथ लगते हलकों में पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियां संभाल लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed