{"_id":"6afcb9c59c08b7b44c012c58","slug":"friends-lay-writhing-on-the-road-for-15-minutes-pleading-for-help-both-died-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-1177170-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 15 मिनट सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, मदद के लिए गुहार लगाते रहे साथी, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 15 मिनट सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, मदद के लिए गुहार लगाते रहे साथी, दोनों की मौत
विज्ञापन
15 मिनट सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, मदद के लिए गुहार लगाते रहे साथी, दोनों की मौत
हादसे के बाद दो थार चालकों में हाथापाई, वीडियो वायरल; स्विफ्ट सवार दो युवकों ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली/जीरकपुर। सड़क पर घायल पड़े दो युवक जिंदगी के लिए जूझते रहे और उनके दोस्त मदद के लिए लोगों से गुहार लगाते रहे, लेकिन करीब 15 से 20 मिनट तक कोई उन्हें अस्पताल पहुंचाने आगे नहीं आया। आखिरकार स्विफ्ट कार में सवार दो युवकों ने दोनों को अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने संस्कार को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद उसके दोस्त रोहित नेगी ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर दो थार चालकों के बीच हाथापाई भी हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दोनों मृतक हिमाचल प्रदेश के सोलन के रहने वाले थे। रविवार को दोस्त अर्जित शर्मा का जन्मदिन था। इसी खुशी में चारों दोस्त एकत्र हुए थे। रात को मोहाली मॉल में खरीदारी करने के बाद दो बाइक पर सवार होकर अर्जित के घर लौट रहे थे। संस्कार बाइक चला रहा था और रोहित उसके साथ बैठा था।
एक थार से टकराई बाइक, दूसरी का टायर संस्कार के ऊपर से गुजरा
हादसे के चश्मदीद और मृतक के दोस्त अर्जित शर्मा के मुताबिक, लाइट प्वाइंट पर येलो लाइट के दौरान आगे बढ़ते समय उनकी बाइक एक थार से टकरा गई। टक्कर लगते ही संस्कार और रोहित सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी थार का पिछला टायर संस्कार के ऊपर से गुजर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि रोहित को भी गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
अर्जित ने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से मदद मांगी, लेकिन करीब 15 से 20 मिनट तक कोई उन्हें अस्पताल पहुंचाने आगे नहीं आया। इसी दौरान स्विफ्ट कार में सवार दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाया और फेज-6 के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
संस्कार के सिर से पहले ही उठ चुका था पिता का साया
अर्जित के मुताबिक, संस्कार और रोहित दोनों सोलन के रहने वाले थे। संस्कार के पिता का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में उसकी मां और एक बहन हैं। वह सोलन में लेडी नीड्स की दुकान चलाता था। रोहित की भी एक बहन है। हादसे की सूचना मिलने पर दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों का अंतिम संस्कार सोलन में कर दिया गया।
थार के चालान और चालक की पहचान भी जांच के दायरे में
हादसे में शामिल चंडीगढ़ नंबर की थार के ऑनलाइन रिकॉर्ड में ट्रैफिक चालान लंबित होने की जानकारी सामने आई है। इनमें रेड लाइट जंप और रैश ड्राइविंग से जुड़े चालान बताए जा रहे हैं। उपलब्ध ऑनलाइन जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 से अब तक करीब सात हजार रुपये के चालान बकाया होने का दावा किया गया है। हालांकि, चालानों की संख्या और उनके कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, थार चालक पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है, जो दूसरे राज्य में उच्च पद पर तैनात हैं। पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
हादसे के बाद दोनों थार चालकों में हाथापाई, वीडियो वायरल
हादसे के बाद मौके पर दोनों थार चालकों के बीच विवाद और हाथापाई होने की बात सामने आई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। हालांकि, हाथापाई की वजह और हादसे में दोनों थार की भूमिका को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
जीरकपुर थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि हादसे की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद दो थार चालकों में हाथापाई, वीडियो वायरल