फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Friend murdered by strangulation with belt

Chandigarh News: बेल्ट से गला घोंट कर दोस्त की हत्या

Mon, 11 Mar 2024 03:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Friend murdered by strangulation with belt
चंडीगढ़। रविवार सुबह सेक्टर-51 के जंगल में ले जाकर रंजिशन एक दोस्त ने बेल्ट से युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह 8.35 बजे एक राहगीर ने पुलिस को इंडियन एनक्लेव सोसाइटी के साथ लगते जंगल में एक बिजली के खंबे के पास शव पड़ा होने की सूचना दी। मृतक की पहचान सेक्टर 38, चार मंजिली मकान निवासी अजीत (22) के रूप में हुई है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सात घंटे के भीतर मोहाली फेज-7 की मार्केट में रहने वाले आरोपी दोस्त विमल (23) को दबोच लिया। विमल मूलरूप से गांव बददीवाला कल्लन, थाना गंगाघाट, जिला उन्नाव, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। अजीत की मां रेखा की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि एक युवक बेसुध जंगल में पड़ा है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने पहुंचकर देखा कि एक युवक जमीन पर पड़ा है। थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने घटनास्थल पर सीएफएसएल, डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। शव की गर्दन पर दो बेल्ट लिपटी हुई थी। उसके मुंह से खून निकला था। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

इसी बीच घटनास्थल पर सेक्टर-38 निवासी रेखा (43) नामक महिला पहुंची। उसने एंबुलेंस में पड़े शव की पहचान अपने बेटे अजीत के रूप में की। रेखा ने पुलिस को बताया कि वह कूड़ा बीनने का काम करती है। उनके पांच बेटे और एक बेटी सहित छह बच्चे हैं। उसे पता चला कि उसके बेटे अजीत का शव सेक्टर 51 स्थित इंडिया एन्क्लेव के पीछे पड़ा है। इस पर वह मौके पर पहुंची। इसके बाद एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देश पर सेक्टर 49 थाना प्रभारी जसबीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मोहाली फेज-7 की मार्केट के बरामदे में रहने वाले आरोपी विमल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कंबल के झगड़े में कर दी हत्या

पुलिस की पूछताछ में आरोपी रवि ने बताया कि दो महीने पहले दोनों के बीच रात को सोते समय कंबल को लेकर झगड़ा हुआ था। अजीत और रवि दोनों एक ही कंबल में रात को मार्केट के बरामदे में सोते थे। एक दिन कंबल ओढ़ने को लेकर दोनों के बीच बहस के बाद झगड़ा हो गया था। इस दौरान अजीत ने उसके साथ मारपीट भी की थी। तब से वह रंजिश रखे हुए था। अजीत की हत्या करने के लिए वह योजना बनाकर पहले उसे सेक्टर 51 के इलाके में चोरी करने के बहाने अपने साथ ले गया, जहां बदला लेने के लिए पहले अजीत की पिटाई की, फिर बेल्ट से गला घोंट कर हत्या कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed