फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Frequent urination at night can be a symptom of the prostate, hello doctor

रात में बार-बार पेशाब का आना प्रोस्टेट के लक्षण हो सकते हैं, डॉक्टर ने दिए 6 सवालों के जवाब

Fri, 10 Apr 2020 04:11 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 10 Apr 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Frequent urination at night can be a symptom of the prostate, hello doctor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में मरीजों को आ रही परेशानियों को देखते हुए शहर के वरिष्ठ डाक्टरों ने अमर उजाला के माध्यम ने ‘हेलो डाक्टर’ नाम की एक मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत हर दिन एक एक्सपर्ट मरीजों के सवालों के जवाब देंगे। एक्सपर्ट की जानकारी एक दिन पहले अखबार में प्रकाशित की जाएगी, ताकि एक्सपर्ट से संबंधित सवाल पूछे जाएं। वीरवार को शहर के वरिष्ठ फिजीशियन डा. गुरप्रीत सिंह भाटिया ने मरीजों के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन


सवाल : मैं टाइप टू डायबिटीज से ग्रसित हूं। मैं ग्लाइकोकेट 500 की दवाई ले रहा हूं। मेरे शरीर में बहुत दर्द रहता है और रात को नींद नहीं आती। कृपया समाधान बताएं।
विज्ञापन

- राजीव कुंडू पंचकूला
जवाब : शरीर में दर्द होना और नींद न आना दोनों की अलग वजह हो सकती हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं होने की वजह से शरीर में दर्द हो सकता है। शुगर चेक कराएं। नींद ना आने के पीछे डिप्रेशन या तनाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : मेरी उम्र 72 साल है और पिछले 15 सालों से मधुमेह का रोगी हूं। नियमित दवा लेता हूं और ब्लड शुगर कंट्रोल में है। रोजाना प्राणायाम और 45 मिनट की सैर भी करता हूं। मुझे रात में कई बार पेशाब आता है। इस वजह से रात में उठना पड़ता है।
- हरीशचंद आजाद, जीरकपुर
जवाब : ये प्रोस्टेट के लक्षण हो सकते हैं। एक बार यूरोलॉजिस्ट से चेक करवाएं। किडनी फंक्शन के भी टेस्ट करवाएं।

सवाल : मेरी उम्र 51 साल है। रात में सोते वक्त मेरे कान बजने लगते हैं। इस वजह से मैं सो नहीं पाता हूं।
- तौफीक सिद्दीकी, चंडीगढ़
जवाब : यह लक्षण टिनिटस के हो सकते हैं। इसके लिए एक बार आपको डाक्टर से परामर्श लेना होगा।

सवाल : मैं पिछले पांच साल से थायराइड की मरीज हूं। इससे गले में खराश की समस्या है। पीजीआई से मेरा इलाज चल रहा है और मैं थायरोक्सीन 25 एमसीजी की दवा ले रही हूं। टेस्ट के बाद पीजीआई जाना था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से नहीं जा पा रही हूं। गले में खराश भी बढ़ रही है।
- करमजीत कौर फेज सात मोहाली
जवाब : गले की खराश का थायराइड से कोई संबंध नहीं है। एलर्जी या एसिड बनने की वजह से ऐसा संभव है। आप तली चीजें, मिर्च मसाला व पेटभर कर खाना न खाएं। मेरी सलाह है कि एक बार आप फिजीशियन को दिखाएं।
 
सवाल : पिछले महीने की पांच तारीख को बुखार हुआ था। जांच में टाइफाइड निकला। कोर्स पूरा हो चुका है। अब बुखार नहीं है, लेकिन ठंड लग रही है।
जवाब : टाइफाइड या लंबा बुखार ठीक होने के बाद ऐसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। यदि बुखार नहीं है तो घबराने की बात नहीं है। कुछ दिनों में रिकवर हो जाएगा।
- बीएस भारद्वाज, सेक्टर 27 पंचकूला
सवाल : मेरी सात महीने की बेटी है। खांसी आ रही है। चेस्ट भी जाम है। स्टीम देते हैं। कोई दवा ले सकते हैं।
- दिनेश सेक्टर 40
जवाब : आपको किसी बच्चों के डाक्टर को दिखाना होगा। ब्रोंक्राइटिस हो सकता है।

आज यह हैं हमारे एक्सपर्ट
डा. संजीव सिंगला बच्चों के एक्सपर्ट हैं। वह लैंडमार्क हॉस्पिटल सेक्टर 33 के विशेषज्ञ हैं। आप डा. सिंगला से 15 साल की उम्र तक के बच्चों के सवाल पूछ सकते हैं। वही सवाल लिए जाएंगे, जो शाम पांच बजे तक आएंगे। आप अपने सवाल ई-मेल या 8054009839 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। सवाल के साथ नाम, उम्र, जगह के बारे में जरूर बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed