{"_id":"f4c81aea44e03121d6b39a47fe775ed6","slug":"french-president-visit-security-arrangement-tight-during-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस राष्ट्रपति के आगमन से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांस राष्ट्रपति के आगमन से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Jan 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस राष्ट्रपति के दौरे के नजदीक आते ही चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है। इसके अलावा डीआईजी ने दौरा कर सेक्टर-17 ताज और अन्य स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन
मंगलवार को एयरपोर्ट चौक से लेकर सेक्टर 17 तक सीआईडी और इंटेलिजेंस के 35 विशेष अफसरों की तैनाती कर दी गई। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में बैठक में बातचीत करने आएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर सेक्टर-17 तक एक तय दूरी पर स्पेशल कमांडो की तैनाती होगी। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा और पंजाब पुलिस से स्पेशल कमांडो की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि करीब 1300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसमें स्पेशल कमांडो, इंटेलिजेंस, सीआईडी सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
सेक्टर-17 के आसपास सभी पार्किंग में नो इंट्री
फ्रांस के राष्ट्रपति के आने के बाद बैठक और बातचीत का सभी कार्यक्रम सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में होना तय हुआ है। इस दौरान सेक्टर-17 सहित आसपास के सभी पार्किंग को बंद किया जाएगा। डीआईजी एएस चीमा ने बताया कि चंडीगढ़ में कार्यक्रम में पुलिस सुरक्षा को चाक चौबंद बनाया जा रहा है। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगा।