फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   French President's visit: Security agencies check security

फ्रेंच राष्ट्रपति का दौरा: अधिकारियों ने जांची सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 21 Jan 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Jan 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
French President's visit: Security agencies check security

24 जनवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच बुधवार को की गई। फ्रांस के  अधिकारियों ने बुधवार को रॉक गार्डन का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन


उनके साथ चंडीगढ़ के डीआईजी एएस चीमा, एसएसपी  सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी सिक्योरिटी मनीष चौधरी मौजूद थे। इसके अलावा वहां भारी संख्या में पलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान रॉक गार्डन के प्रवेश द्वार पर लगे मेटल डिटेक्टर की जांच की गई।
विज्ञापन


अफसरों ने रॉक गार्डन के तीनों फेस का दौरा किया। इस दौरान रॉक गार्डन के तीनों फेज के बारे में फ्रांसीसी अधिकारियों के जानकारी हासिल की।

सूत्रों की मानें तो फ्रांस के राष्ट्रपति नेकचंद द्वारा राक गार्डन में वेस्ट मैटीरियल से तैयार वस्तुओं की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस दौरान रॉक गार्डन के रूट को भी जांचा गया। फेज-3 तक पहुचंने वाले सभी गेटों का निरीक्षण फ्रांसिसी अधिकारियों की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे की गहन जांच के बाद यहां से सभी लोग गए। सेक्टर 17 में ताज होटल के सामने भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर एसपीजी की टीम वीरवार को शहर पहुंचेगी। एसपीजी द्वारा शहर के रॉक गार्डन, रोज गार्डन, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, होटल ताज सहित सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को जांचा जाएगा।

दिन भर चलती रही रॉक गार्डन में सफाई
फ्रांस के राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रॉक गार्डन मे दिनभर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान रॉक गार्डन से पूर्व की ओर की सड़क की साफ सफाई की गई। इस दौरान यहां पर रास्तों की रिकार्पेटिंग की गई। रास्तों की रिकार्पेटिंग के साथ सड़क पर पेंटिंग का काम भी पूरा किया गया। इस दौरान रॉक गार्डन से जुडे़ एरिया की सफाई की गई। वहीं  कैपिटल कॉम्प्लेक्स को भी संवारा गया है।


एयरफोर्स करवाएगी फ्रांसीसी राष्ट्रपति के विमान की लैंडिंग

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांदे के निजी विमान की लैंडिंग 12वीं एयरफोर्स विंग करवाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी की जा रही है। एयरफोर्स फ्रांस के राष्ट्रपति के निजी विमान को उतारने के लिए तैयारी पूरी कर चुकी है। विमान को उतारने के लिए दिल्ली में बैठक की गई थी। एयरफोर्स की ओर से दिल्ली एयरपोर्ट से सीढ़ियां, लैंडिंग कंटेनर मंगाए गए हैं। साथ ही अन्य प्रशिक्षित स्टाफ को तैनात किया गया है। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति जिन गाड़ियों से शहर का दौरा करेंगे वह भी जल्द ही पहुंचा दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed