फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   French President Francois Holland, Narendra Modi. chandigarh visit schedule

मोदी-ओलांद के चंडीगढ़ दौरे का शेड्यूल, इन जगहों पर जाएंगे

Fri, 22 Jan 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jan 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
French President Francois Holland, Narendra Modi. chandigarh visit schedule

फ्रांस राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चंडीगढ़ विजिट का शेड्यूल तय हो गया है। इस दौरान दोनों कई जगहों पर जाएंगे। वीवीआईपी रॉक गार्डन, कैपिटल कांप्लेक्स और गवर्नमेंट आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी में 15-15 मिनट रुकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रॉक गार्डन में ही राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद से मिलेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद वह कैपिटल कांप्लेक्स और म्यूजियम साथ देखेंगे। हालांकि राष्ट्रपति ओलांद दोपहर करीब 12 बजे चंडीगढ़ के टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। यहां उनकास्वागत क्षेत्र की झलक दिखाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दो बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। वह टेक्निकल एयरपोर्ट से सीधा रॉक गार्डन पहुंचकर राष्ट्रपति ओलांद से मिलेंगे।
विज्ञापन


ताज में होगा मुख्य कार्यक्रम
इस वीवीआईपी दौरे के सभी मुख्य कार्यक्रम होटल ताज में ही होंगे। राष्ट्रपति ओलांद ताज में चेक इन करने के बाद ही पर्यटन स्थलों को देखने जाएंगे। दोपहर दो बजे ताज में सीईओ फोरम शुरू हो जाएगी। इसमें दोनों देशों के नामी 25-25 सीईओ हिस्सा लेंगे। तीन बजे बिजनेस समिट शुरू होगी। जिसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस, एनर्जी और स्मार्ट सिटी जैसे विषयों पर चर्चा होगी। बिजनेस समिट खत्म होने से पहले ही राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री मोदी भी इसे ज्वाइन करेंगे। समिट के बाद दोनों वीवीआईपी का संबोधन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनट टू मिनट शेड्यूल
2.30 बजे- रॉकगार्डन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद से मिलेंगे। करीब 15 मिनट तक नेकचंद का वर्क साथ देखेंगे। रॉक गार्डन के गेट नंबर-3 से रॉक गार्डन में प्रवेश करने के बाद मेन गेट से वीवीआईपी बाहर आएंगे।

2.45 बजे- राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री मोदी कैपिटल कांप्लेक्स के लिए रवाना होंगे।
3.00 बजे- कैपिटल कांप्लेक्स पहुंचने के बाद दोनों नेता ली कार्बूजिए के वर्क को देखेंगे। किसी बिल्डिंग में जाना नहीं होगा। लेकिन बाहर से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और विधानसभा, सचिवालय को देखेंगे। ओपन हैंड मॉन्यूमेंट भी पास जाकर देखेंगे। कांप्लेक्स में दोनों देशों के राष्ट्रीय ध्वज लहराए जाएंगे। राष्ट्रपति ओलांद को अंग्रेजी और फ्रेंच में टू द प्वाइंट जानकारी दी जाएगी।

3.15 बजे- वीवीआईपी काफिला सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी पहुंचेगा। सदियों पहले खुदाई से निकले आदिमानव के अवशेष वीवीआईपी को दिखाए जाएंगे।


3.30 बजे- राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री मोदी चंडीगढ़ का दौरा करने के बाद होटल ताज पहुंचेंगे। ताज में सीईओ फोरम तब तक समाप्त हो चुकी होगी। तीन बजे शुरू हुई बिजनेस समिट में दोनों वीवीआईपी पहुंचेंगे। ताज का कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे का रहेगा। यहीं पर फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed