फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   freight train squeamish from track in Ambala

अंबाला में माल गाड़ी बेपटरी, 2 ट्रेनें रद्, 30 के बदले रूट

Sun, 17 Aug 2014 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Sun, 17 Aug 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
freight train squeamish from track in Ambala

अंबाला रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित पॉवर केबिन के पास शनिवार देर रात एक माल गाड़ी बेपटरी हो गई। ये मालगाड़ी वाया अंबाला चंडीगढ़ जा रही थी।

विज्ञापन


इसके बाद अंबाला स्टेशन से रिलीफ ट्रेन व अन्य उपकरणों को मौके पर भेजा गया। सुबह साढ़े पांच बजे तक रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक ठीक कर डब्बों को पटरी पर चढ़ाया और आगे रवाना किया।
विज्ञापन


यह मालगाड़ी लोहे के माल से लदी हुई थी, इसलिए ट्रेन को पटरी पर चढ़ाने के लिए काफी वक्त लग गया। इस दौरान रेलवे के कुछ अफसर भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं कुछ दिन पहले भी अंबाला स्टेशन के पास एक इंजन पटरी से डिरेल हो गया था और इस मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये मालगाड़ी अंबाला छावनी स्टेशन की लाइन नंबर तेरह से होती हुई चंडीगढ़ जा रही थी। जैसे ही ये ट्रेन आउटर इलाके के पॉवर केबिन से गुजर रही थी तो अचानक इस मालगाड़ी के तीन डिब्बे ट्रैक से उतर गए। ये घटना रात करीब पौने बारह बजे हुई।


इसकी सूचना अंबाला रेल मंडल को दी गई। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रैक ठीक कर मालगाड़ी को रवाना किया। इस दौरान लुधियाना, चंडीगढ़ ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित होने कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए।

इससे ट्रेन में फंसे यात्रियों और स्टेशन पर बैठे यात्रियों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा। वहीं ट्रेनों के रूट डायवर्ट होने के कारण अंबाला स्टेशन पर कई यात्रियों को अपनी टिकटें कैंसिल तक करवानी पड़ी। हादसे की वजह से दो ट्रेन को रद कर दिया गया वहीं, तीस ट्रेनों के रूट बदल दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed