फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   freedom fighter desraj pardesi will join athome in president house

पंचकूला के स्वतंत्रता सेनानी को राष्ट्रपति भवन से न्यौता

Sun, 02 Aug 2015 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 02 Aug 2015 02:17 PM IST
विज्ञापन
freedom fighter desraj pardesi will join athome in president house

देश की आजादी के लिए लंबे समय तक संघर्ष करने वाले पंचकूला के स्वतंत्रता सेनानी 83 वर्षीय देसराज परदेसी को नौ अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एट होम में आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


विदेशी ताकतों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने में संघर्षरत रहते हुए 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान भी गिरफ्तारी देने पहुंचे, लेकिन कम उम्र को देखते हुए उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद भी उन्होंने संघर्ष करते हुए देश के कई बड़े नेताओं के साथ रहते हुए 10 फरवरी 1946 में गिरफ्तारी दी और फरीदकोट जेल में करीब तीन महीने तक बंद रहे। इस संग्राम का नेतृत्व देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने किया था, जो उस वक्त फरीदकोट प्रजामंडल के प्रेसिडेंट रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देसराज परदेसी ने अमर उजाला से बातचीत में पंजाब में एक बार फिर आतंकवाद के पांव पसारने के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि ऐसी ताकतों के साथ सख्ती से पेश आना होगा। इसके लिए जरूरी है कि सभी सेनाओं को और मजबूत किया जाए, ताकि कोई भी ताकत अपने नापाक मंसूबों को अंजाम नहीं दे सके।

आजादी की लड़ाई के दौरान लगातार संघर्ष करने वाले परदेसी ने आजादी के बाद भी रुके नहीं और समाजसेवा में जुटे रहे। अपने जीवनकाल में अब तक हरिजन सेवक संघ, शिशु सेवक दल, भारत सेवक समाज सहित कई संस्थानों और संगठनों से जुड़े रहे।

देश की आजादी पर फख्र करने वाले इस स्वतंत्रता सेनानी की बस यही ख्वाहिश है कि पंचकूला को भी इस तरह विकसित किया जाए जैसे देश के अन्य बड़े शहर किए जा रहे हैं।


प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों से आमंत्रित पांच स्वतंत्रता सेनानियों में एक परदेसी ने कहा कि उनके लिए यह गौरव की बात है कि राष्ट्रपति भवन में उन्हें आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed