{"_id":"5b03a1cc4f1c1be2408b6f10","slug":"free-travelling-for-police-and-home-guards-in-ctu-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व होमगार्ड जवानों को रोडवेज का बड़ा तोहफा, इन बसों में फ्री करेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस व होमगार्ड जवानों को रोडवेज का बड़ा तोहफा, इन बसों में फ्री करेंगे सफर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 May 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
सीटीयू बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कांस्टेबल, इंस्पेक्टर और होमगार्ड के जवानों को रोडवेज ने बहुत बड़ा तोहफा दिया है कि ये लोग अब बसों में फ्री सफर करेंगे। चंडीगढ़ के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने यह निर्देश जारी किया है। निर्देश के मुताबिक अब पुलिस और होमगार्ड के जवानों को सीटीयू बसों में यात्रा के दौरान किसी तरह का किराया नहीं देना होगा।
गौरतलब है कि सीटीयू की ओर से कुछ समय पहले किराए में की गई बढ़ोतरी के दौरान पुलिस के लिए मासिक किराया 200 रुपये कर दिया गया था, जो उनके तनख्वाह से काट लिया जाता था। तनख्वाह से अनिवार्य रूप से कटने वाले 200 रुपये का पुलिस वालों ने विरोध किया था और चिट्ठी लिखकर यह बात कही थी कि ज्यादातर पुलिसवालों के पास उनके अपने वाहन हैं, जिस कारण वह बसों में यात्रा नहीं करते हैं, ऐसे में उनके तनख्वाह से 200 रुपये की कटौती बंद कर दी जाए।
इसके बाद तनख्वाह से यह कटौती रोककर सीटीयू बसों में पुलिसकर्मियों की मुफ्त यात्रा को खत्म कर दिया गया था। लेकिन अब चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़ में भी पंजाब रूल लागू करते हुए पुलिस और होमगार्डों के सीटीयू बसों में सफर को मुफ्त कर दिया गया है। चंडीगढ़ के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि मुफ्त सफर का आर्डर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट विभाग और चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिया गया है, जो 22 मई से लागू हो जाएगा।