फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Free parking will end in the city...preparations for paid parking at 213 places

Chandigarh News: शहर में फ्री पार्किंग होगी खत्म...213 जगहों पर पेड पार्किंग की तैयारी

Wed, 11 Feb 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Free parking will end in the city...preparations for paid parking at 213 places
चंडीगढ़। नगर निगम शहर की करीब 213 जगहों पर पेड पार्किंग व्यवस्था लागू करने तैयारी कर रहा है। इस समय निगम के पास 89 पार्किंग हैं। इनमें से 74 पार्किंग पेड हैं। बुधवार को होने वाले निगम सदन की बैठक में इसका एजेंडा पेश किया जाएगा। एक तरफ वन सिटी वन पास व्यवस्था के तहत नगर निगम पार्किंग पास को सस्ता कर रहा है, दूसरी तरफ पेड पार्किंग की संख्या बढ़ाने का एजेंडा ला रहा है। आने वाले दिनों में शहर में गाड़ी खड़ी करना महंगा पड़ने वाला है। खास बात यह है कि जहां अब तक फ्री पार्किंग थी, वहां भी निगम शुल्क वसूलेगा।
विज्ञापन

हालांकि एक साथ यह संख्या 213 नहीं की जाएगी। इसमें 20-25 पार्किंग को एक साथ पेड किया जाएगा। अगर वहां गाड़ियों को संख्या बढ़ती है और पार्किंग फायदा देती है तो उसको नियमित पेड पार्किंग में तब्दील कर दिया जाएगा। इस व्यवस्था से शहर में अभी तक कई जगहों पर फ्री में गाड़ी खड़ी करने वालों को बड़ा झटका लगने वाला है। वाहन चालकों की जेब पर असर होगा। अभी दो पहिया वाहन के लिए सात और चार पहिया के लिए 14 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। पेड पार्किंग के पीछे निगम का तर्क है कि वार्ड पार्षदों की सहमति से इन खाली पड़ी जगहों को पेड पार्किंग में बदलकर निगम की आय में वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन



साल का पास बनवाने पर 10 प्रतिशत की छूट


नगर निगम एमसी वन पास अभी दो पहिया वाहन के लिए 250 रुपये और चार पहिया वाहन के लिए 500 रुपये में बनवाता है। अब साल का पास बनवाने पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। ऐसे में कार मालिकों के लिए 5400 रुपये और दोपहिया वाहनों के लिए 2700 रुपये का सालाना पास बनाया जाएगा जिससे लोगों को बार-बार मासिक पास रिन्यू करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा पार्किंग से संबंधित एक अन्य एजेंडे में स्टिल्ट पार्किंग पर प्रॉपर्टी टैक्स की दरें तय करने पर चर्चा होगी। हाउस टैक्स कमेटी ने सिफारिश की है कि जहां स्टिल्ट पार्किंग के लिए पैसे लिए जाते हैं, वहां ग्राउंड फ्लोर की दरें लागू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



टूरिस्ट बसों के संचालन पर भी सख्त रुख, अवैैध पार्किंग पर लगेगा भारी जुर्माना
नगर निगम टूरिस्ट बसों के संचालन पर भी सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए टूरिस्ट बसों के लिए हल्लोमाजरा, मनीमाजरा और सारंगपुर में विशेष पार्किंग स्थल बनाने की योजना है। निगम ने प्रस्ताव दिया है कि इन बसों के लिए मासिक पास की फीस 3,000 रुपये होगी और दैनिक प्रवेश शुल्क 280 रुपये तय किया गया है। अवैध पार्किंग करने वाली टूरिस्ट बसों को भारी जुर्माना किया जाएगा। पहली बार 5,000, दूसरी बार 10,000 और तीसरी बार 15,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। चौथी बार नियमों का उल्लंघन करने पर बस का परमिट रद्द करने की सिफारिश एसटीए को की जाएगी।


डॉग पाउंड का निर्माण का प्रस्ताव आएगा
सेक्टर-25 में डॉग पाउंड निर्माण के लिए 18.42 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव पेश किया गया है। इसमें करीब 1980 कुत्तों के लिए शेल्टर और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। यह परियोजना सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में तैयार की गई है। मौजूदा समय अभी शहर में कुत्तों के लिए कोई भी शेल्टर व्यवस्था नहीं है। अभी नसबंदी केंद्र है, जहां करीब 410 कुत्तों को रखने की क्षमता है।


यह प्रस्ताव भी आएगा
- सेक्टर40सी में पार्कों के आसपास क्षतिग्रस्त फुटपाथों के पुनर्निर्माण के लिए 85.83 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव।
-डड्डूमाजरा स्थित कचरा पृथक्करण संयंत्र में शेड विस्तार के लिए 1.35 करोड़ रुपये खर्च करने का एजेंडा भी आएगा।
- कंप्यूटर सिस्टम प्रिंटर और यूपीएस की खरीद के लिए 1.40 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को भी सदन की मंजूरी के लिए पेश किया है।
- निगम की ओर से हिंदू और सिख श्मशान घाट, एलपीजी क्रीमेटोरियम, मुस्लिम और ईसाई कब्रिस्तान सहित बहाई गुलिस्तान की विशेष मरम्मत और रखरखाव के लिए 4.40 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed