फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Free Medical Camp, Blood Donation Camp, Ragistration

फ्री मेडिकल कैंप: रजिस्ट्रेशन कराने के लिए यहां फोन करें

Thu, 06 Mar 2014 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Mar 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
Free Medical Camp, Blood Donation Camp, Ragistration
अमर उजाला फाउंडेशन और सोहाना हास्पिटल की ओर से नौ मार्च को सेक्टर-22 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित होने वाले फ्री मेडिकल कैंप व ब्लड डोनेशन कैंप के रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन


इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रजिस्ट्रेशन के पहले दिन सवा सौ से ज्यादा लोग पंजीकरण करा चुके हैं। लोगों में सबसे ज्यादा उत्साह ब्लड डोनेट करने के लिए देखा जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं 50 वर्ष के ज्यादा की उम्र वाले लोगों में भी जबरदस्त उत्साह है। इसके अलावा हेल्थ के प्रति लोगों में काफी अवेयरनेस देखी जा रही है।

खुद और परिवार के स्वास्थ्य की जांच के लिए लोग काफी संख्या में रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। कैंप में सोहाना हास्पिटल के वरिष्ठ डाक्टर लोगों की फ्री जांच करेंगे। कैंप का समय सुबह नौ से लेकर दोपहर तीन बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप में शहर की विभिन्न संस्थाओं और रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) भी सहयोग कर रही हैं। कैंप में ओमिका क्रिएशन व ग्लोबल इवेंट सह प्रायोजक हैं।

इन नंबरों पर करवाएं रजिस्ट्रेशन
कैंप में जांच के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि आप भी कैंप में अपनी और परिवार की मुफ्त में जांच करवाना चाहते हैं या फिर कोई लैब टेस्ट करवाना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 8725001331 पर कॉल कर सकते हैं।

वहीं यदि आप ब्लड डोनेट करना चाहते हैं तो आप 9888850973 व 7696050973 पर कॉल कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस नंबर पर रजिस्ट्रेशन शनिवार शाम तक होंगे। इसके अलावा पीजीआई के रेडियोलाजी विभाग की ओर से महिलाओं की मैमोग्राफी भी की जाएगी।

ये टेस्ट होंगे फ्री
कैंप में ईसीजी, बोन डेंसिटी टेस्ट, लैब टेस्ट, शुगर व बीपी के टेस्ट मुफ्त में किए जाएंगे। कैंप में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मुफ्त दवा भी दी जाएगी।

अस्पताल के इलाज में दी जाएगी छूट

सोहाना हास्पिटल के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर आदर्श सूरी ने बताया कि कैंप में आने वाला व्यक्ति यदि अस्पताल से कोई सर्जरी व इलाज करवाना चाहेगा तो उसके 50 प्रतिशत छूट पर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।


उनके मुताबिक हार्ट की सर्जरी व स्टंट, किडनी स्टोर व सर्जरी, आंख से संबंधित आपरेशन, नी रिप्लेसमेंट पर भी 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसके अलावा अन्य इलाज में काफी हद तक छूट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed