{"_id":"1d9e7f8c87e44b4a4a909730363f9428","slug":"free-ambulance-service-launch-by-ngo-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस सेवा लांच, जरूरतमंदों के लिए 24 घंटे फ्री में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस सेवा लांच, जरूरतमंदों के लिए 24 घंटे फ्री में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Feb 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
रामदरबार में आमंत्रित फाउंडेशन एनजीओ की एंबुलेंस सर्विस को चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया।
विज्ञापन
एनजीओ के संस्थापक अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सेवा के उद्देश्य से फाउंडेशन को स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि एनजीओ का ध्यान मुख्य रूप से रामदरबार में केंद्रित रहेगा।
इसमें मुख्य रूप से आर्थिक रूप कमजोर बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाना, बुजुर्गों को मेडिकल मदद और अन्य सहायता प्रदान करना है। एंबुलेंस की सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इस सेवा को प्राप्त करने के लिए 9872135276 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन