{"_id":"5bc9e367bdec22697879b561","slug":"fraud-with-women-through-aadhaar-card-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी को आधार कार्ड देने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, कहीं आप भी न हो जाएं मुसीबत का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी को आधार कार्ड देने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, कहीं आप भी न हो जाएं मुसीबत का शिकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Updated Fri, 19 Oct 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार के जरिए फर्जीवाड़े की तमाम खबरे आती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर पंजाब के पटियाला से आई है। यहां पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बुजुर्ग और बेसहारा महिलाओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। लोन दिलाने के बहाने आधार कार्ड हासिल किया और फिर लोन की रकम ही हड़प ली। हालांकि इस मामले में पटियाला के थाना त्रिपुड़ी पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर सरहंद रोड स्थित ऑफिस मैनेजर के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्द कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में तराशना सर्विस लिमिटेड के स्टेट मैनेजर दलीप मिश्रा ने बताया उनकी कंपनी गांवों की बेसहारा व बुजुर्ग महिलाओं को 23 से 26 हजार रुपये तक का लोन कराती है। कंपनी के सरहंद रोड स्थित दफ्तर के मैनेजर चमकौर सिंह निवासी बिजलपुर जिला संगरूर ने कई गांवों की बेसहारा व बुजुर्ग महिलाओं को उनका लोन कराने का झांसा देकर आधार कार्ड हासिल कर लिए।
विज्ञापन
बाद में आधार कार्ड जरिए फर्जी लोन कंपनी के कागजात जारी करके 15 लाख 15 हजार 136 रुपये खुद हड़प लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 51 से ज्यादा बुजुर्ग व बेसहारा महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन