{"_id":"6746347997abc3ca870500c4","slug":"fraud-with-ut-police-by-creating-fake-firm-case-registered-chandigarh-news-c-16-pkl1049-571938-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फर्जी फर्म बनाकर यूटी पुलिस के साथ फर्जीवाड़ा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फर्जी फर्म बनाकर यूटी पुलिस के साथ फर्जीवाड़ा, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। यूटी पुलिस में परचेसिंग कमेटी के साथ दो फर्जी फर्म बनाकर धोेखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच डीएसपी कार्यालय की ओर से की जा रही थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर अकाउंट ब्रांच की ओर से दी गई शिकायत में जय मां ट्रेडिंग व अन्य फर्म के खिलाफ क्राइम थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस के साथ फर्जीवाड़ा करने वाली फर्मों को भी ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
दरअसल, चंडीगढ़ पुलिस की अकाउंट ब्रांच की ओर से जैम पोर्टल पर परचेसिंग कमेटी के दिशा-निर्देशानुसार खरीद-फरोख्त के लिए आवेेदन मांगे गए थे। इसमें जय मां ट्रेडिंग कंपनी ने भी टेंडर का काम लेने के लिए आवेदन किया था। छंटनी व कागजी कार्रवाई के बाद परचेसिंग कमेटी ने जय मां ट्रेडिंग कंपनी के नाम टेंडर जारी करने के लिए सिफारिश कर दी लेकिन टेंडर अलॉटमेंट सेे पहले पता चला कि जय मां कंपनी की ओर से एक अन्य फर्म के नाम से भी आवेदन किया गया था और जब उस फर्म के पंचकूला में दिए गए पते के बारे में जांच की गई तो वह पता ही फर्जी निकला। इसके बाद जय मां कंपनी का पता भी फर्जी निकला। इसके बाद सीआईडी विभाग ने भी अपने स्तर पर इस मामले में जांच पड़ताल शुरू की और अब इसी मामले में दोनों फर्माें के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।