फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud, rla fraud, rla chandigarh, faqe document, luxary car, vigilence, chandigarh

RLA में फर्जीवाड़ाः इंस्पेक्टर के फर्जी साइन कर रजिस्टर्ड करवाईं गाड़ियां

Fri, 24 Jun 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 24 Jun 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
fraud, rla fraud, rla chandigarh, faqe document, luxary car, vigilence, chandigarh
चंडीगढ़ RLA ऑफिस में लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
फर्जी कागजातों के आधार पर गाड़ी रजिस्टर्ड करवाने के मामले में विजिलेंस ने एक बड़ा खुलासा किया है। विभाग के अनुसार गाड़ी पास करवाने के लिए जालसाजों ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर तक कर डाले।
विज्ञापन


विजिलेंस विभाग ने रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) में फर्जी कागजात जमा कर गाड़ियों की आरसी बनाने का भंडाफोड़ किया है। इसके तहत विजिलेंस ने अब तक फर्जी कागजों के आधार पर गाड़ियों की आरसी बनाने के आरोप में तीन लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं। विभाग एक गाड़ी की और जांच कर रहा है। जल्द ही उसको भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन


विजिलेंस विभाग ने इस फर्जीवाड़े में एक बड़ा खुलासा करते हुए डीएसपी सुखराज कटेवा ने बताया कि गाड़ियों को पास करवाने लिए मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर तक के फाइल पर जाली साइन किए गए हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब विजिलेंस ने जब्त की गाड़ियों की फाइलों पर जिन अफसरों के हस्ताक्षर थे, उनसे पूछताछ की। उन्होंने कहा कि ये उनके साइन हैं ही नही। ये उनके फर्जी साइन किसी और ने किए हैं। उन्होंने तो इन फाइलों पर कभी साइन ही नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी में जल्दबाजी नहीं करना चाहते
विजिलेंस विभाग ने तीन गाड़ियां जब्त कर ली हैं और अभी तक मामले में किसी दलाल, कार मालिकों या आरएलए से किसी कर्मचारी को गिरफ्तार नहीं किया है। डीएसपी विजिलेंस का कहना है कि गिरफ्तारी करने में वह जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहते। जब विजिलेंस के पास आरोपियों के खिलाफ पूरे सबूत होंगे गिरफ्तारी की जाएगी, ताकि उनके पास बचने का कोई रास्ता न बचे या कोर्ट में सरकारी केस कमजोर न पड़े।

टैक्स बचाने के लिए लग्जरी कारों का कम रेट दिखाया

fraud, rla fraud, rla chandigarh, faqe document, luxary car, vigilence, chandigarh
टैक्स बचाने के लिए लग्जरी कारों का कम रेट दिखाया - फोटो : demo pic
विजिलेंस ने जाली कागजातों के आधार पर अब तक दो बीएमडब्ल्यू और एक मर्सिडीज कार जब्त की गई है। ये तीनों ही गाड़ियां फर्जी बिलों, जाली पते पर रजिस्टर्ड हुई थीं। जालसाजों ने गाड़ियों की आधी कीमत के बिल आरएलए में जमा कर आरसी बनवाई थी। इससे कार मालिकों ने आरएलए को लाखों रुपये की चपत लगाई थी।

एड्रेस प्रूफ भी गलत
बीएमडब्ल्यू कार की कीमत करीब 58 लाख रुपये थी, लेकिन जालसाजों ने 30 लाख रुपये के ही बिल फाइल के साथ लगाए। मर्सिडीज की कीमत 60 लाख थी, तो 26 लाख रुपये के बिल दिखाकर कारें रजिस्टर्ड करवाईं। इनकी जांच करने पर विभाग के सामने आया कि एड्रेस प्रूफ भी रजिस्ट्रेशन में गलत लगाए गए थे।

कर्मचारी की मिलीभगत के बिना संभव नहीं 
विजिलेंस विभाग भी मान रहा है कि बिना किसी अंदर के कर्मचारी कि मिलीभगत के ये खेल संभव नहीं है। विभाग अभी जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि फाइलों पर जिस किसी के साइन हैं, सभी से पूछताछ की जा रही है। गाड़ी पास करने केसमय जो कर्मचारी फोटो खींचता है और फीस काउंटर पर बैठने वाले क्लर्क तक सभी से पूछताछ हो रही है। जिस किसी आरएलए कर्मचारी के भी इस खेल में हाथ होने के सबूत मिले उसको गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed