फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of Rs 98.75 lakh in the name of study visa

Chandigarh News: स्टडी वीजा के नाम पर 98.75 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 09 Sep 2024 06:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 98.75 lakh in the name of study visa
चंडीगढ़। ऑस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा लगवाने के नाम पर सेक्टर-17 स्थित वर्ल्ड वीजा इमिग्रेशन कंपनी ने साहिल प्रीत सिंह निवासी गांव पडलू, शाहबाद मारकंडा जिला कुरुक्षेत्र सहित अन्य से करीब 98.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। कंपनी को पैसे देने के बावजूद न तो वीजा लगवाया गया और न ही पैसे वापस किए। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने इमिग्रेशन कंपनी के संचालक खुशपाल सिंह व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साहिल प्रीत सिंह (19) ने पुलिस को बताया कि वह विदेश में जाकर पढ़ाई करने का इच्छुक था। उसने इंटरनेट के जरिए वीजा लगवाने वाली कंपनियों के बारे में पता किया। फेसबुक पर स्टडी वीजा पर ऑनलाइन विज्ञापन देखा जिसमें वर्ल्ड वीजा कंपनी की जानकारी दी गई थी। उसने फेसबुक पर ही विदेश जाने के लिए विवरण भर दिया। इसके कुछ दिन बाद ही वर्ल्ड वीजा एडवाइजर इमिग्रेशन कंपनी से मलिका का फोन आया। महिला ने उसे एससीओ नंबर 69, पहली मंजिल, सेक्टर-17डी आफिस में बुलाया। 22 जनवरी 2024 को युवक पिता के साथ कंपनी के आफिस में पहुंचा, जहां उनकी मुलाकात अमन बाजवा से हुई।
विज्ञापन

अमन बाजवा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड का वीजा लगवा देंगे। कुछ दिन बाद कंपनी आफिस से फोन आया और उन्हें बुलाया गया। वह आफिस में गए तो ऑफर लेटर अप्लाई करने के लिए पांच हजार रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद फिर फोन आया और कहा कि स्टडी वीजा का ऑफर लेटर आ गया है। ऑफर लेटर पर हस्ताक्षर करवाकर वापस ले लिया और उनसे 21 हजार रुपये लिए। इसके बाद कंपनी वालों ने जीटीई के लिए अप्लाई करने सहित कॉलेज फीस, ट्यूशन फीस, मेडिकल सहित करीब 11 साख रुपये का खर्च बताया गया। इन्होंने कंपनी को कुल 11 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए लेकिन बाद में पता चला कि इमिग्रेशन कंपनी की ओर से आज तक भी उनका वीजा एंबेेंसी में अप्लाई ही नहीं किया गया है। यह पता लगने पर वह कंपनी के आफिस में गए लेकिन उन्हें वहां कोई नहीं मिला और न ही उनके पैसे वापिस किए जा रहे हैं। इसके अलावा वर्ल्ड वीजा एडवाइजर्स कंपनी की ओर से कई अन्य लोगों के साथ स्टडी व वर्क वीजा लगवाने के नाम पर कुल 98 लाख 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed