फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of 51 lakhs in fraud by giving mobile agency in Chandigarh

चंडीगढ़ में इस नए तरीके से ठगे 51 लाख

Tue, 09 Feb 2021 01:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 51 lakhs in fraud by giving mobile agency in Chandigarh
चंडीगढ़। सेक्टर-28 के रहने वाले एक व्यक्ति को मोबाइल एजेंसी देने के नाम पर 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली की कंपनी ने व्यक्ति को चंडीगढ़ में डीलर बनाने का झांसा देकर रुपये ऐंठ लिए। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने शिकायत पर गुरुग्राम निवासी अदित्या बोबल, न्यू दिल्ली के उत्तम नगर निवासी अरविंद सिंह और न्यू दिल्ली के कालका जी निवासी दिलप्रीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संदीप कोहली ने बताया कि वह सेक्टर-28 निवासी है। उक्त आरोपियों ने शेनजेन झोउजी होमटोन टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का प्रबंधक निदेशक बताकर मोबाइल का एजेंसी देने का वायदा किया। आरोप है कि इसके एवज में उन्होंने 51 लाख रुपये भी दिए, लेकिन न तो उन्हें एजेंसी दी गई और न ही रुपये वापस किए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed