फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud man got pcs officer job at punjab under akali govt

BA किए बिना एमए कर ली और फिर अफसर बना गया, तरीका बेहद अनोखा

Sun, 01 Oct 2017 04:55 PM IST
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Oct 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
fraud man got pcs officer job at punjab under akali govt
fraud for employment
गजब का कारनामा देखिए, युवक ने पहले बिना बीए किए एमए कर ली और फिर अफसर बनकर ऐशोआराम की जिंदगी बिताने लगा। इसके लिए तरीका बेहद अनोखा निकाला। केस इतना अनोखा है कि आपके मुंह से निकलेगा कि ऐसा भारत देश में ही हो सकता है। मामला पंजाब का है। पूर्व अकाली-भाजपा सरकार के समय अफसरशाही के मनमाने कामकाज का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन


एक पूर्व मंत्री के निजी स्टाफ में शामिल व्यक्ति ने ग्रेजुएशन किए बिना तमिलनाडु की अन्नामलाई यूनिवर्सिटी से एमए की डिग्री हासिल कर ली। और फि र उसी की बदौलत उसको पीसीएस अधिकारी नियुक्त कर दिया गया। इसके बाद नियुक्ति को सही बनाने के लिए ट्रेनिंग पीरियड में भी कटौती कर दी गई। यह खुलासा एक महिला प्रोमिला की ओर से आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में हुआ है।
विज्ञापन


यह पीसीएस अधिकारी रमन कुमार कोछड़ इन दिनों गुरदासपुर में असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) के पद पर तैनात हैं। आरटीआई के तहत सूचना में पता चला है कि कोछड़ ने 1988 में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं की और उसके बाद 2005 में सीधे अन्नामलाई यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री विषय में एमए सेकेंड डिवीजन में पास कर ली। वर्ष 2007-08 में उन्होंने जालंधर की पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से एमबीए (मार्केटिंग) और 2011 में पीयू से एमए पंजाबी पास कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014 में उन्होंने पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (पीपीएससी) में पीसीएस (कार्यकारी ब्रांच) रजिस्टर ए-2 में रजिस्ट्रेशन कराया।  खास बात यह है कि पीपीएससी के फार्म में उन्होंने क्वालिफिकेशन डिटेल देते हुए क्लास- ग्रेजुएशन, डिग्री का नाम- एमए हिस्ट्री दर्ज किया। यानी, बीए के कॉलम में एमए की डिग्री।

सामान्य प्रशासन विभाग ने किया झूठा दावा

fraud man got pcs officer job at punjab under akali govt
fraud for employment
पीपीएससी की ओर से रमन कोछड़ के आवेदन पर यह कहते हुए आपत्ति उठाई गई कि पीसीएस (ईबी) 2011 के अनुसार आवेदक की पात्रता ग्रेजुएशन होना जरूरी है।  लेकिन रमन कोछड़ ग्रेजुएशन का कोई सबूत नहीं दे सके हैं।

इस पर सामान्य प्रशासन विभाग के तत्कालीन प्रिंसिपल सेक्रेटरी संजय कुमार ने पीपीएससी को 30 मई, 2014 को पत्र लिखकर दावा किया कि रमन कोछड़ के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री है और उनका आवेदन सामान्य प्रशासन विभाग के रिकार्ड के अनुसार पूरी तरह सही है।

यूजीसी ने बगैर ग्रेजुएशन एमए की डिग्री को अवैध बताया
उधर, सरकार के पकसोनल विभाग की पीसीएस शाखा ने इस मामले में 18 अगस्त, 2016 को यूजीसी से रमन कोछड़ की डिग्री के बारे में सुझाव मांगे तो यूजीसी ने रमन कोछड़ की ओर से बिना ग्रेजुएशन के एमए की डिग्री हासिल करने को पूरी तरह अवैध करार देते हुए कहा कि कोई भी विद्यार्थी तीन वर्षीय ग्रेजुएशन पूरी किए बिना मास्टर डिग्री हासिल करने का पात्र नहीं हो सकता।

 

फाइल घूमती रही इस दफ्तर से उस दफ्तर

fraud man got pcs officer job at punjab under akali govt
fraud for employment - फोटो : demo pic
यूजीसी के दिशा-निर्देश मिलने के बाद तत्कालीन परसोनल सचिव राजी पी. श्रीवास्तव ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बताया कि रमन कोछड़ को नियुक्ति पत्र जारी किया जा चुका है और वे ट्रेनिंग अधीन हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि इस मामले पर फिर से विचार किया जाए।

इस पर तत्कालीन मुख्य सचिव सर्वेश कौशल ने 10 नवंबर 2016 को इस मामले पर एलआर और एजी से राय लेने के बाद फाइल मुख्यमंत्री को भेजे जाने की ताकीद जारी की। एलआर की ओर से 13 दिसंबर 2016 को अपनी राय देते हुए रमन कुमार की नियुक्ति को पूरी तरह गलत ठहराया गया।

इस पर मुख्य सचिव ने फिर अपनी राय देते हुए एडवोकेट जनरल से भी राय लेने की सलाह दी। इस तरह रमन कोछड़ की फाइल एक से दूसरे दफ्तर घूमती रही और पीसीएस के तौर पर उनकी नियुक्ति कायम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed