फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud in the name of the vehicle sell on olx

सावधानः ओएलएक्स पर कुछ भी खरीदने से पहले रहें होशियार, सेना के नाम पर हो रही ये ठगी

Sat, 23 Mar 2019 12:25 PM IST
ajay kumar महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 23 Mar 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
fraud in the name of the vehicle sell on olx
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

हरियाणा ही नहीं दिल्ली, उत्तराखंड और यूपी में ओएलएक्स पर बाइक, बुलेट, कार और अन्य सामान बेचने के नाम पर ठगी की जा रही है। अब तक करीब 500 से ज्यादा लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की जा चुकी है।

विज्ञापन


जांच में पता चला है कि गिरोह के गुर्गे अपने आप को सेना का अधिकारी बताते हैं। रोहतक के एसपी कार्यालय पर इस तरह की सौ से अधिक शिकायतें पहुंची हैं। वहीं गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया है। 
विज्ञापन

 
मामलों की बानगी
सर्वोदय फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. देवेंद्र देशवाल ने ओएलएक्स पर एक कार देखी। कीमत 65 हजार रुपये दर्शाई गई थी। आरोप है कि बेचने वाले ने खुद को सेना का जवान बताया। व्हाट्सएप पर भी अकाउंट में कार पाने के लिए 25 हजार रुपये भेजने की बात कही। सेना का फर्जी कार्ड, कैंटीन की फोटो भी डाली। शक होने के कारण देवेद्र ने पैसे नहीं भेजे। साथ ही एसपी कार्यालय पर पहुंचकर मामले की शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर दो

किला रोड निवासी प्रतीक ने पुलिस से शिकायत में बताया कि खुद को सेना का जवान बताकर कैमरा दिलाने के नाम पर व्यक्ति ने उससे 25 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने सेना संबंधी कई फोटो भी व्हाट्सएप पर प्रतीक को डाले थे।

केस नंबर तीन 
शिव नगर निवासी महाबीर कार चालक है। ओएलएक्स पर बुलेट डाली हुई थी। उसने दिए गए नंबर पर कॉल की तो बुलेट बेचने वाले ने खुद को चंडीगढ़ में तैनात आर्मी का जवान बताया। फौजी की ड्रेस में कई फोटो और आई कार्ड भी उसे भेजे। झांसे में आकर उसने बताए गए खाते में 65 हजार रुपये डलवा दिए। इसके बाद से आरोपी का मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है।

इसके अलावा नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, हरिद्वार और दिल्ली के भी कई लोगों से इसी तरह ठगी की जा चुकी है। 

गिरोह पर शिकंजा कसने का प्रयास किया जा रहा है। सेना के जवान बनकर गिरोह ठगी कर रहा है। गिरोह के झांसे में नहीं आना चाहिए। जल्द ही गिरोह के गुर्गे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। -जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी

खुद को सोनीपत, रोहतक और पानीपत का बताते हैं गिरोह के सदस्य
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह के गुर्गे खुद को सोनीपत, पानीपत का निवासी बताते हैं। मिलने के लिए कहने पर साफ इनकार कर देते हैं। खाते में रुपये डलवाने के लिए दबाव बनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed