फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud in Online Shopping

ऑनलाइन शॉपिंग से पहले खबर जरूर पढ़ लें

Sat, 27 Sep 2014 02:02 PM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Sep 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
Fraud in Online Shopping

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करने जा रहे हैं तो जरा ठहरिए। कहीं ऐसा तो नहीं पोर्टल पर एक ब्रांडेड घड़ी खरीदने के चक्कर में आप ठग लिए जाएं। ऐसा ही हो रहा है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस में ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के माध्यम से ब्रांडेड कंपनियों की घड़ियों के नाम पर चाइनीज घड़ियां सेल करने के कई मामले सामने आ रहे हैं। कम दाम और ब्रांड के नाम के झांसे में आने वाले लोग इन मामलों में फंसते जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन फ्रॉड का केस-1

Fraud in Online Shopping

सेक्टर-38 के रहने वाले मनिंदर ग्रोवर ने 24 सिंतबर को पुलिस को दी शिकायत में कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए उनके साथ ठगी हुई है। उन्होंने बताया कि watchcartz.com के माध्यम से रोलेक्स घड़ी का आर्डर दिया। यह आर्डर उन्होंने कई पड़ताल करने के बाद दिया।

उन्होंने ओमेगा वाच मंगवाई, लेकिन उनको जो घड़ी भेजी की गई वह उनके द्वारा आर्डर की गई घड़ी नहीं थी। इस घड़ी के लिए उन्होंने अपने डेबिट कार्ड से पेमेंट की थी। जब उन्होंने कहा कि ओमेगा की यह घड़ी उनको पसंद नहीं आई तो कहा गया कि आप दूसरी घड़ी ले लें। अबकी बार उन्होंने रोलेक्स की घड़ी का आर्डर दिया।

यह घड़ी 91233 रुपये की थी, लेकिन उसको डिस्काउंट के बाद 59301 रुपये में सेल किया जा रहा था। उनको जब यह घड़ी मिली तो पता चला कि यह चाइनीज है।

पोर्टल से संबंधित किसी भी व्यक्ति ने उसके बाद बात नहीं की। सिर्फ व्हाट्सएप पर बातचीत ही हो सकी। जब कोरियर कंपनी के सदस्य से पूछा गया तो पता चला कि यह सामान मुंबई से आता है। पुलिस ने इस मामले को दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड केस -2

Fraud in Online Shopping

चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने ऐसे ही एक गिरोह का बुधवार को भंडाफोड़ किया जो आनलाइन शापिंग का कारोबार वेबसाइट www.richkart.com से आपरेट करता था। वेबसाइट पर यह गैंग ब्रांडेड घड़ियों के वास्तविक चित्र अपलोड करता था। इससे आकर्षित होकर लोग घड़ियां खरीदने के लिए आर्डर कर देते थे। यह मामला 23 सितंबर का था।

इसमें रामदरबार रेलवे ब्रिज के निकट ट्रैप लगाया गया और मोहाली और पटियाला के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनकी जांच पड़ताल की गई तो पाया गया कि यह दोनों कैरी बैग लिए थे। इनके पास घड़ियां और अन्य सामान था। घड़ियों का यह कारोबार रामदरबार फेज-2 स्थित फैक्ट्री से आपरेट हो रहा था।

रामदरबार से कुल 14 डुप्लीकेट घड़ियां, ओमेगा घड़ियां, दो डुप्लीकेट राडो घड़ियां, एक डुप्लीकेट टिसाट घड़ी बरामद की थी। इस वेबसाइट को आशीष नामक व्यक्ति चला रहा था और वेबडिजाइनर करनवीर सिंह ने इसे तैयार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed