फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fraud, fraud for property, fake death certificate, fake death certificate of mother

जायदाद के लिए भाई-बहन ने उठाया वो कदम, जानकर दंग रह जाएंगे

Fri, 15 Jul 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Fri, 15 Jul 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
fraud, fraud for property, fake death certificate, fake death certificate of mother
बैंकों के ड्राप बॉक्स में अब चेक भी सेफ नहीं
पैसे के लिए इंसान किसी भी हद तक जा सकता है। ऐसा ही एक कारनामा फतेहाबाद के भाई-बहन ने किया, वो भी जायदाद के लिए। कारनामा भी ऐसा, जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, भाई-बहन ने जायदाद के लिए मां का जाली मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया।
विज्ञापन


मां की मौत टोहना में हुई और भाई-बहन ने मौत को पंजाब के मानसा शहर में दर्शाते हुए ना सिर्फ प्रमाणपत्र बनवा लिया, बल्कि उसकी मदद से मां की जायदाद भी अपने नाम करवा ली। मामले का खुलासा होने पर थाना सीटी -2 मानसा की पुलिस ने दोनों भाई बहन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के पति कर्मजीत सिंह की शिकायत पर भाई-बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

पति ने प्लॉट का हिस्सा किया था महिला के नाम

fraud, fraud for property, fake death certificate, fake death certificate of mother
गिरफ्तार
मानसा निवासी कर्मजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मानसा में पत्नी मनजीत कौर के साथ रह रहा था। उसने मनजीत कौर के नाम पर अपने प्लाट का आधा हिस्सा करवा दिया था।

पिछले समय में मनजीत कौर की हरियाणा के टोहाना शहर में मौत हो गई थी, जिसके बाद मनजीत कौर की बेटी व बेटा होने का दावा करते हुए टोहाना निवासी राज कौर तथा हरप्रीत सिंह ने अपनी मां की मौत मानसा में दर्शाते हुए उसका 19 जुलाई 2013 को मौत दर्शाते हुए मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया तथा इसके आधार पर प्लाट का इंतकाल 26 मार्च 2015 को अपने नाम करवा लिया।

कर्मजीत सिंह को इसका पता लगने पर उसने अपने स्तर पर जांच करने के साथ जिला पुलिस को इसकी शिकायत दे दी। पुलिस द्वारा की गई जांच में भाई बहन द्वारा की गई धोखाधड़ी की परतें भुलकर सामने आ गई। थाना सीटी -2 में दोनों भाई बहन के खिलाफ मामला दर्ज अगली कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed