फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud case registered against two fake sureties

Chandigarh News: दो फर्जी जमानती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Wed, 30 Oct 2024 02:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Fraud case registered against two fake sureties
चंडीगढ़। जिला अदालत ने नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े एनडीपीएस के मामले में नामजद जेल में बंद एक नाइजीरियन की जमानत मंजूर कर ली। जमानत के लिए बांड भरने के दौरान जमानती के तौर पर दो लोगों ने अदालत में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए। जब दस्तावेज वेरीफाई किए जा रहे थे तो पता चला कि यह फर्जी है। इसके बाद कोर्ट की ओर से जमानतियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई। इसके आधार पर सेक्टर-36 थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से नाइजीरिया निवासी इकेचुक्वु ओरजी नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में बुड़ैल जेल में बंद है। आरोपी की ओर से कुछ दिन पहले कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी जिसे अदालत ने निजी मुचलके पर मंजूर कर लिया था। जमानत के लिए कोर्ट में बांड के साथ दो जमानती भी चाहिए थी। जमानत के लिए मोहाली के गांव अलीपुर निवासी हरदयाल सिंह और सुनील कुमार ने आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए लेकिन जब यह दस्तावेज कोर्ट में वेरीफाई किए जाने लगे तो वह फर्जी निकले। इसके बाद कोर्ट ने इन दोनों जमानत लेने वालों पर ही धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed