फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud Case Ragistered Against Shiromani Akali Dal Councillor Gurmeet Kaur

फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर महिला अकाली पार्षद ने जीता चुनाव, दर्ज किया गया धोखाधड़ी का केस

Sat, 22 Sep 2018 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sat, 22 Sep 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
Fraud Case Ragistered Against Shiromani Akali Dal Councillor Gurmeet Kaur
धोखाधड़ी का केस
शिरोमणि अकाली दल की महिला पार्षद गुरमीत कौर पर अदालत के आदेश के बाद थाना केनाल पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है, आरोप फर्जी सर्टिफिकेट का है। गुरमीत कौर बठिंडा के वार्ड नंबर 49 से पार्षद हैं। केस दर्ज होने का पता चलते ही महिला अकाली पार्षद भूमिगत हो गई। जनता नगर वार्ड नंबर 49 आरक्षित होने के कारण आरोपी महिला आजाद तौर पर चुनाव लड़ी और जीतने के बाद अकाली दल में शामिल हो गई।
विज्ञापन


इतने कम समय में ही वह अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और शहरी विधायक सरूप चंद सिंगला के करीबियों में गिनी जाने लगी थी। जानकारी के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले जनता नगर के ही रहने वाले सुंदर कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि महिला गुरमीत कौर ने चुनाव लड़ने के लिए फर्जी एससी जाति का सर्टिफिकेट लगाया है। इस संबंध में सुंदर पुलिस को पूरे सबूत भी मुहैया कराए थे।
विज्ञापन


लेकिन राजनीतिक पहुंच होने के कारण महिला पार्षद गुरमीत कौर ने कोई कार्रवाई नहीं होने दी। जिसके बाद शिकायतकर्ता सुंदर कुमार ने कोर्ट का सहारा लिया। शिकायतकर्ता ने अदालत के सामने अकाली महिला पार्षद के पास एससी का फर्जी सर्टिफिकेट होेने के संबंध में पेश किए सबूतों के आधार पर जूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास हरिंदर सिंह की अदालत ने थाना केनाल पुलिस को महिला पार्षद पर धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत के आदेश के बाद थाना केनाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अकाली महिला पार्षद गुरमीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज लिया। इस संबंध में जब थाना केनाल के प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी महिला पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed