फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud case against director of Parag Infratech

पराग इंफ्राटेक के निदेशक पर धोखाधड़ी का केस

Sat, 07 Aug 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fraud case against director of Parag Infratech
चंडीगढ़। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पराग इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी ने लालडू स्थित पराग सिटी में 100 गज जमीन बेचने का झांसा देकर साढ़े छह लाख रुपये जमा करवा लिए, लेकिन 9 साल बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं मिला। पुलिस ने सेक्टर-15 निवासी कंपनी के निदेशक रणधीर सूद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दविंदर कुमार ने बताया कि वह खुड्डा लाहौरा में रहते हैं। वर्ष 2012 में वह जमीन की तलाश कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच चंडीगढ़ के सेक्टर-15/बी में रहने वाले रणधीर सूद से उनका संपर्क हुआ, वह पराग इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और पंजाब एंपायर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक थे। उन्होंने झांसा दिया कि लालडू स्थित पराग सिटी के नाम से डेवलप हो रही सिटी में उनको जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके एवज में साढ़े छह लाख रुपये भी जमा करवाए गए, लेकिन 9 साल बाद भी उक्त भूखंड का कोई कब्जा नहीं दिया गया। इससे परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed