फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   francios hollande and narendra modi in chandigarh business summit

'भारत और फ्रांस मिलकर काम करें तो मिसाल बन सकते हैं'

Sun, 24 Jan 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Jan 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
francios hollande and narendra modi in chandigarh business summit

तीन दिवसीय भारत दौरे के दौरान चंडीगढ़ पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ होटल ताज में बिजनेस समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम ने कहा कि फ्रांस ने दुनिया को आतंकवाद से लड़ने रास्ता दिखाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फ्रांस ने दुनिया को सिद्धांतों और प्रगति के मार्ग से हटे बिना आतंकवाद का मुकाबला करने का रास्ता दिखा दिया। फ्रांस के साथ भारत की जो निकटता है, जो विश्वास पनपा है, ये आने वाले दिनों के लिए एक बहुत बड़ी अमानत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के पास फ्रांस के साथ काम करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और वाटरवेज समेत बहुत से अवसर हैं। फ्रांस और भारत एक दूसरे के लिए बने हैं और दोनों डिफेंस के क्षेत्र में एक साथ काम करके मिसाल पेश कर सकते हैं। प्
विज्ञापन
विज्ञापन


रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत संपूर्ण विश्व समुदाय के लिए उम्मीद और विश्वास का एक स्रोत है। भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ी अर्थव्यवस्था है और फ्रांस के उत्पादों के लिए हमारे पास श्रम और बाजार है। इस मौके पर ओलांद ने कहा कि मेरी भारत यात्रा का मुख्य लक्ष्य दोनों देशों के बीच सामरिक संबंधों को और मजबूत बनाना है।


समिट के दौरान मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की उपस्थिति में फ्रेंच और भारतीय कंपनियों के बीच 16 व्यापारिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ ही चंडीगढ़, नागपुर और पुडुचेरी ने स्मार्टसिटी के लिए MoU पर दस्तखत किए. फ्रांस की नौ कंपनियों के साथ EPI समझौता भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed