फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fourth Lal of Haryana finishes CM City's craze

हरियाणा के चौथे लाल ने खत्म किया सीएम सिटी का क्रेज

Mon, 30 Sep 2019 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा नसीब सैनी, कैथल
नसीब सैनी, कैथल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2019 06:20 AM IST
सार

  • मनोहर लाल सबसे मजबूत पहलवान के तौर पर दोबारा से जनादेश मांग रहे हैं
  • मनोहर लाल ने करनाल को नहीं दी विशेष तवज्जो
  • 5 साल में हरियाणा का कोई भी ऐसा शहर नहीं है, जिसे कहा जा सके कि सीएम ने तवज्जो दी है

विज्ञापन
Fourth Lal of Haryana finishes CM City's craze
मनोहर लाल खट्टर

विस्तार

हरियाणा के गठन के बाद से ही सीएम सिटी का मतलब होता था ग्रांट, रोजगार व बड़े प्रोजेक्टस में विशेष तवज्जो, विशेष स्टेटस सिंबल। मतलब होने का भी बड़ा कारण था। वर्ष 2015 तक जितने भी मुख्यमंत्री बने, उनके गृह जिले व उनकी विधानसभा सीट वाले जिले की पूरे प्रदेश में विशेष स्थिति पूरे प्रदेश के जिलों व शहरों से अलग कर देती थी। 

विज्ञापन


इसी क्रेज के कारण कई नेताओं ने उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा की चौधर के लिए आजीवन झंडा उठाए रखा। कई बार इन मुद्दों पर चुनाव लड़े। लेकिन मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री बनने के बाद करनाल को कोई विशेष तवज्जो न देकर चौधर के मुद्दे को ही खत्म कर दिया और इसके साथ ही सीएम सिटी का क्रेज भी चला गया। आज अपनी इन्हीं नीतियों के बदौलत मनोहर लाल सबसे मजबूत पहलवान के तौर पर चुनावी दंगल में उतरकर जनता से दोबारा से जनादेश मांग रहे हैं। 
विज्ञापन


हरियाणा के गठन के तुरंत बाद देखा जाए तो एक साल बाद ही चौधरी बंसी लाल मुख्यमंत्री बने थे। उनके समय में भिवानी का जो विकास हुआ। वह दूसरे शहरों के लिए उदाहरण बन गया। इसके बाद मौका मिला चौधरी भजन लाल व ताऊ देवी लाल को। उनके समय में हिसार में भी भजन लाल के विधानसभा क्षेत्र आदमपुर, देवीलाल के समय में सिरसा का जो विकास हुआ, उससे दूसरे जिलों के लोग प्रभावित होते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे संघर्ष के बाद भुप्पी (भूपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक के लोग भुप्पी कहते हैं) रोहतक में चौधर लाए तो 2005 से लेकर 2015 तक रोहतक की जो तस्वीर बदली, उससे सीएम सिटी का क्रेज और बढ़ गया था। कई नेताओं ने आजीवन अपने क्षेत्र में चौधर की लड़ाई लड़ी, इस बार यह मुद्दा नहीं है।

चुनाव में भाजपा में वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने उत्तरी हरियाणा में चौधर लाने के लिए आजीवन झंडा उठाए रखा। 2 जून 2003 की कैथल रैली इसी मुद्दे पर आधारित थी। लेकिन पिछले चुनाव के बाद जैसे ही करनाल से विधायक मनोहर लाल को हरियाणा का सीएम बनाया गया, उसके साथ उनका उत्तरी हरियाणा में चौधर लाने का मुद्दा खत्म हो गया। उधर, भाजपा के ही केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह आज तक दक्षिणी हरियाणा में चौधर लाने का झंडा बुलंद किए हुए हैं। कई बार दक्षिण की चौधर के लिए वहां से आवाज उठती रहीं हैं।

मनोहर लाल ने करनाल को नहीं दी विशेष तवज्जो
पिछले पांच साल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल शहर को सीएम सिटी होने के कारण कोई विशेष तवज्जो नहीं दी। यदि हम केवल शिक्षा के क्षेत्र को ही देख लें तो स्किल यूनिवर्सिटी गुड़गांव में, वाईएमसीए फरीदाबाद में, संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल में, आयुर्वेद विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, मेडिकल यूनिवर्सिटी करनाल को, लॉ यूनिवर्सिटी सोनीपत में, प्रस्तावित एम्स मनेठी अहीरवाल में दी है। इस तरह से सीएम सिटी का जो एक स्टेटस सिंबल बन गया था, हरियाणा में इस बार वह मुद्दा नजर नहीं आ रहा। 5 साल में हरियाणा का कोई भी ऐसा शहर नहीं है, जिसे कहा जा सके कि सीएम ने विशेष तवज्जो दी है। 


महज 5 साल में सीएम हुए पार्टी व विपक्ष में राजनीतिक तौर पर ताकतवर
सरकार गठन के शुरुआती 2-3 वर्षों तक सीएम की नेतृत्व क्षमता व राजनीतिक क्षमता पर लोगों ने तमाम सवाल उठाए। लेकिन वर्ष 2019 आते-आते सीएम मनोहर लाल ना केवल अपनी पार्टी में बल्कि विपक्ष में भी ताकतवर नेता के रूप में उभरते नजर आ रहे हैं। इनेलो की टूट, कांग्रेस की फूट के बीच मुख्यमंत्री के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे 75 पार से भी आगे की बात कर रहे हैं। परिणाम क्या होगा, यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा, लेकिन अभी तक सीएम मजबूत पहलवान के तौर पर चुनावी दंगल में जनता से दोबारा जनादेश मांगते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed