{"_id":"6df0b9e960c530fbc85efeebccf95b3f","slug":"fourteen-years-ago-were-lost-now-met","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौदह साल पहले बिछड़े थे, अब जाकर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौदह साल पहले बिछड़े थे, अब जाकर मिले
अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 03 Jan 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली के गांव पडियाला के मंदबुद्धि लावारिस केंद्र प्रभ आसरा की मिशन मिलाप शुक्रवार को उस समय रंग लाई, जब 14 वर्ष से बिछडे़ दो भाइयों का मिलाप हो गया।
विज्ञापन
दोनों भाईयों ने संस्था का आभार व्यक्त किया। संस्था के मुख्य प्रबंधक भाई शमशेर सिंह और रजिंदर कौर ने बताया कि राम जसपाल नामक व्यक्ति, जो कि थंडर जोन लांडरां के समीप लावारिस हालत में मिला था।
विज्ञापन
समाजसेवी संस्थाओं ने उसे संस्था में दाखिल कराया था। वह मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण कुछ भी बताने में असमर्थ था। सेवा संभाल के बाद एक वर्ष पहले राम जसपाल ने अपना पता जिला अमृतसर बताया।
विज्ञापन
उसके बाद उसको लेने कुछ लोग आए। लेकिन वह उससे संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। छोटी आयु में राम जसपाल उनके घरेलू नौकर के तौर पर काम करता था।
प्रबंधकों ने उन्हें राम जसपाल को सौंपने से इनकार कर दिया था। इसी दौरान संस्था ने राम जसपाल द्वारा अपने असली वारिसों के संबंध में बताया, तो संस्था ने मिशन मिलाप मुहिम तहत उसके वारिसों के साथ पुलिस की मदद से गांव कटरा गुलाब, जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश संपर्क किया।
वहां से राम जसपाल का भाई अन्य रिश्तेदारों के साथ संस्था में पहुंचा। 14 वर्ष से बिछडे़ भाई को गले लगकर वह भावुक हो गया।
इसी दौरान पारिवारिक मेंबरों ने बताया कि राम जसपाल 14 वर्ष पहले अचानक घर से लापता हो गया था। इसके बाद वह उससे आज मिले हैं। इसके लिए परिवार में प्रभ आसरा संस्था का आभार व्यक्त किया।