{"_id":"62797e08f5b1a442cb794982","slug":"four-thousand-books-distributed-in-rural-areas-chandigarh-news-pkl450135140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण इलाके में बांटी चार हजार किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण इलाके में बांटी चार हजार किताबें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 161वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहर की स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता की ओर से सोमवार को स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, चंडीगढ़ और गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-18 सी के सहयोग से किताबां दा लंगर आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीण इलाके में चार हजार के करीब किताबें बांटीं गईं। इसमें पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की जज और स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की चेयरपर्सन जस्टिस ऋतु बाहरी मुख्य अतिथि थीं। जस्टिस ऋतु बाहरी ने पहल में शामिल 24 स्कूलों के हेड और प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इन स्कूलों की ओर से ग्रामीण इलाकों में किताबों का वितरण किया गया है।
पहल में न्यू पब्लिक स्कूल, सेंट जोसफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जीएमएसएसएस- टिंबर मार्केट, जीएमएसएसएस-26, गुरुकुल ग्लोबल स्कूल, आईएस देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एकेसिप्स स्मार्ट स्कूल-41 बी और 45, जीएमएसएसएस-धनास, एसडी पब्लिक स्कूल, किड्स-आर-किड्स स्कूल, अंकुर स्कूल, गवर्नमेंट हाई स्कूल-30 ए, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, आरआईएमटी वर्ल्ड स्कूल, एमडीएवी स्कूल, जीएमएसएसएस-8 बी, कुंदन इंटरनेशनल स्कूल, सेक्रेड हार्ट स्कूल, सेंट कबीर स्कूल, भवन विद्यालय, सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जॉन्स हाई स्कूल और जीजीएमएसएसएस-18 सी शामिल हैं।
समय बर्बाद करने के बजाए किताबों को बनाएं अपना दोस्त
जस्टिस ऋतु बाहरी ने कहा कि युवा छात्रों को सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने के बजाय किताबों को अपना आजीवन दोस्त बनाना चाहिए। जिन पुस्तकों को हम बच्चों के रूप में पढ़ते हैं, उसकी सीख जीवन भर हमारे साथ रह सकती है। जीजीएमएसएसएस की प्राचार्य राजबाला ने कहा कि किताबों का आदान-प्रदान एक नया विचार है। इसके जरिए युवा छात्र अपनी आने वाली गर्मी की छुट्टियों में न केवल अधिक से अधिक नई किताबें पढ़ सकते हैं बल्कि वे किताबों के पुन: उपयोग से कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में सहयोग कर पाएंगे और किताबें खरीदने पर होने वाले खर्च में बचत कर पाएंगे। इस मौके पर एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज सुरेंद्र कुमार, डीईओ प्रभजोत कौर, अधिवक्ता रीटा कोहली, समाज सेविका ईवा राव, युवसत्ता के संयोजक प्रमोद शर्मा मौजूद रहे।