फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four suspicious man seen in gurdaspur of punjab, police searching area

गुरदासपुर में देखे गए 4 संदिग्ध, सेना और पुलिस खंगाल रही इलाका

Sat, 10 Dec 2016 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Sat, 10 Dec 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
four suspicious man seen in gurdaspur of punjab, police searching area
गुरदासपुर में देखे गए चार संदिग्ध, पुलिस तलाश में जुटी
गुरदासपुर में चार संदिग्ध देखे गए, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, पुलिस और सेना उनकी तलाश में जुटी है। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध काबू नहीं किया गया है।
विज्ञापन


गुरदासपुर के तिबड़ी मिल्ट्री छावनी के निकट स्थित गांव चावा में शनिवार सुबह कुछ लोगों ने चार संदिग्ध देखे। संदिग्धों की सूचना के बाद पुलिस इलाके को खंगालने में जुट गई।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि संदिग्ध मुस्लिम वेशभूषा में थे और उनके पास बड़े बड़े बैग थे। लोगों ने इन बैगों में हथियार होने की आशंका जताई है। सर्च आपरेशन जारी है और उसकी निगरानी एसएसपी खुद कर रहे हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्च अभियान के दौरान पंजाब पुलिस ने तीन लोगों को गांव चावा से हिरासत में लिया। तीनों लोगों को थाना पुराना शाला में पूछताछ के लिए ले जाया गया जहां अधिकारियों द्वारा उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

घुसपैठ का अंदेशा होने के चलते की गई चेकिंग

four suspicious man seen in gurdaspur of punjab, police searching area
Search Operation - फोटो : PTI
जम्मू कशमीर की तरफ से पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा लगातार घुसपैठ की कोशिश की जा रही है, जिसके मद्देनजर भारतीय सेना द्वारा अपने अपने क्षेत्र में भी इस बात को गंभीरता से लिया जा रहा है।

संदिग्ध लोगों के घूमने की सूचना मिलते ही सेना ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार-शनिवार आधी रात तीन बजे कैंट के आस पास के गांवों व गुज्जरों के डेरों पर सर्च अभियान चलाना शुरू कर दिया। सेना के इस अभियान के कारण गांवों के लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया।

सेना के इस अभियान में पंजाब पुलिस के तीन थानों व पुलिस लाइन के जवानों को शामिल किया गया। इनमें थाना पुराना शाला, सदर थाना गुरदासपुर, पुलिस थाना दीनानगर व पुलिस लाइन गुरदासपुर के जवान व अधिकारी शामिल थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में सेना के जवान व अधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed