फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four suspects seen in army uniform in Pathankot, search operation conducted

Chandigarh News: सभी केंद्र... पठानकोट में सेना की वर्दी में दिखे चार संदिग्ध, चलाया तलाशी अभियान

Fri, 19 Jul 2024 08:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 08:51 PM IST
विज्ञापन
Four suspects seen in army uniform in Pathankot, search operation conducted
जेएंडके और हिमाचल से सटी सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। जम्मू एंड कश्मीर में हुए आतंकी हमलों के बाद पठानकोट में सेना की वर्दी में चार संदिग्ध देखे गए हैं। ऐसे में जेएंडके व हिमाचल से सटी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
जिले के सुजानपुर क्षेत्र के अधीन आते गांव पडियां लाहडी निकट चक्क माधो सिंह में सेना वर्दी में चार संदिग्ध देखे हैं। जिस जगह संदिग्ध देखे उस खेत मालिक मनवाल बाग का रहने वाला है और उसने जमीन की देखभाल के लिए 50 वर्षीय रूपलाल को रखा हुआ है। पूरे घटनाक्रम ने जिले में दहशत का माहौल बना दिया है। हालांकि इससे पहले भी देखे गए संदिग्धों का पुलिस और सेना को कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन


रूपलाल ने बताया कि जब वह फसल को पानी लगाने के लिए रात एक बजे खेत में गया तो उसे सेना की वर्दी में चार व्यक्ति दिखे। उन्होंने लंबे बूट पहन रखे थे और उनके पास हथियार भी थे। उनमें से एक व्यक्ति ने रात एक बजे खेत में होने का कारण पूछा तो रूप लाल ने धान की फसल में पानी लगाना बताया। इसके बाद वर्दीधारी एक शख्स ने मामून जाने का रास्ता पूछा। रास्ता जानने के बाद चारों वर्दीधारी कुत्तों की संख्या ज्यादा होने का कहते हुए वापस खड्ड की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान रूप लाल ने बताया कि जब उन्होंने टार्च से पांव की ओर देखा तो संदिग्धों के बूट कीचड़ से भरे थे। सुबह होने पर रूप लाल ने खेतों के पास बने फार्म हाउस में काम करने वाले प्रीतम चंद को रात की पूरी घटना संबंधी जानकारी दी। प्रीतम चंद ने अपने मालिक चरणजीत और गांव के कुछ लोगों को रूप लाल के साथ बीती घटना संबंधी बताया, लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

मामून क्षेत्र में है सेना का बेस
संदिग्ध मामून का रास्ता पूछ रहे थे वह क्षेत्र पूरी तरह से सेना बेस में तबदील है। दाएं-बाएं सेना ने अपने कैंप और पोस्टें बनाई हुई हैं। संदेह यह है कि अगर चारों लोग मामून का रास्ता पूछ रहे थे तो क्या उनका टारगेट पठानकोट में भी सेना तो नहीं, क्योंकि जेएंडके में जितने भी आतंकी हमले हुए उनमें सबसे ज्यादा सेना पर ही अटैक किए गए हैं।

पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
थाना सुजानपुर की पुलिस ने करीब 3 घंटे तक गांव पडियां लाहड़ी समेत आसपास के गांव मुद्दे, गंदलालाहडी, छोटेपुर, रतन कॉलोनी, गोसांईपुर ,चझेली, निहालपुर और गुर्जरों के डेरे, सुनसान जगह पर तलाशी अभियान चलाकर सर्च की। हालांकि पुलिस के हाथ कोई संदिग्ध नहीं लगा।




वर्जन

रूप लाल ने जानकारी दी है कि सेना की वर्दी में चार संदिग्ध रात के अंधेरे में उसने देखे थे और उससे बातचीत करने के साथ वह आगे की ओर चले गए। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो चारों संदिग्ध वेरीफाई नहीं हो पाए हैं और पुलिस की तलाश जारी है।

-नवदीप शर्मा, एसएचओ, थाना सुजानपुर







फोटो: 01 संदिग्धों की तलाश में पुलिस गुज्जरों के डेरे खंगाल रही।

फोटो: 01पी-01 खाली जगह पर पुलिस सर्च करती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed