फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four security personnel of PU were quarantined

पीयू के चार सुरक्षा कर्मियों को किया क्वारंटीन

Sat, 09 May 2020 01:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Four security personnel of PU were quarantined
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के चार सुरक्षा कर्मियों को शुक्रवार को क्वारंटीन कर दिया गया। साथ ही पीयू इन सुरक्षा कर्मियों पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है। यह सुरक्षा कर्मी 15 दिन पहले पॉजिटिव आए एक सुरक्षा कर्मी के संपर्क में आए थे। वैसे इनमें संक्रमण की संभावना न के बराबर मानी जा रही है, लेकिन पीयू के अफसरों ने एहतियात के लिए इन्हें क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

पीयू के स्टूडेंट सेंटर के पास इमर्जिंग एरिया की बिल्डिंग है। यहीं पर डेराबस्सी का सुरक्षा कर्मी ड्यूटी करता आ रहा था। कुछ दिनों पहले वह डेराबस्सी के स्थान पर अपने माता-पिता के पास बापूधाम में रहने लगा। यहां कोरोना के केसों की संख्या बढ़ी तो इस एरिया को पूरी तरह सील कर दिया गया। इसके कारण सुरक्षा कर्मी भी नहीं निकल पाया। हालांकि वह अपने ही क्षेत्र में सब्जी व दूध लाता था। 22 अप्रैल के बाद वह पीयू नहीं पहुंचा। वीरवार को उसमें कोरोना की पुष्टि हुई तो पीयू में हड़कंप मच गया। हालांकि 15 दिन से उसके संपर्क में कोई नहीं आ रहा था, लेकिन उसकी जगह ड्यूटी देने वाले चार सुरक्षा कर्मियों को क्वारंटीन करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. अश्वनी कौल ने बताया कि संक्रमित सुरक्षा कर्मी कई दिनों से पीयू नहीं आ रहा था। फिर भी एहतियात के लिए चार सुरक्षा कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी सुरक्षा कर्मियों की स्क्रीनिंग करवाई गई है। सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed