{"_id":"6ac4fc0f29b47d72000142b4","slug":"haryanas-road-lanes-to-be-increased-based-on-traffic-volume-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1142424-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: यातायात के हिसाब से बढ़ेंगी हरियाणा की सड़कों की लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: यातायात के हिसाब से बढ़ेंगी हरियाणा की सड़कों की लेन
विज्ञापन
- लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की चर्चा, अधिक दबाव वाले मार्गों की पहचान कर क्षमता और सड़क सुरक्षा सुधारने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में जिन सड़कों पर अभी यातायात का दबाव अधिक है या आने वाले वर्षों में बढ़ने की संभावना है उनकी पहचान कर लेन बढ़ाने व उन्हें बेहतर बनाने की योजना तैयार की जाएगी। इस संबंध में लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने गुजरात के एकता नगर में हुई बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा की। गंगवा ने एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन भी किया।
बैठक में प्रमुख मार्गों के लेन विस्तार, सड़क क्षमता बढ़ाने, बेहतर संपर्क और सड़क सुरक्षा के उपायों पर चर्चा हुई। लोक निर्माण विभाग यातायात दबाव वाले मार्गों का अध्ययन कर जरूरत के अनुसार परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार करेगा। इसमें केवल सड़क चौड़ी करने के बजाय यात्रा का समय घटाने और आवागमन सुरक्षित बनाने पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
नई सड़क परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू सुरक्षा मानकों से भी दिशा लेने की तैयारी है। सड़क की बनावट, चौराहों की स्थिति, संकेतक, पैदल यात्रियों की सुविधा और यातायात संचालन जैसे पहलुओं को योजना बनाते समय ही शामिल किया जाएगा।
गांव-शहर और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए बेहतर संपर्क
हरियाणा में शहरों, कस्बों और औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार के साथ सड़क संपर्क की मांग बढ़ रही है। विभाग का मानना है कि क्षमता बढ़ने से यातायात सुचारु होने के साथ गांवों और शहरों के बीच आवागमन भी आसान होगा। चर्चा में आने वाले वर्षों की जरूरत को ध्यान में रखकर सड़क परियोजनाओं की प्राथमिकता तय करने पर जोर दिया गया।