फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four people killed due to 11000 vold electricity shock at fatehabad

खेत में पानी के लिए सबमर्सिबल लगा रहे थे, 11 हजार वोल्ट की तारों ने ली जान

Tue, 25 Apr 2017 11:38 AM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Tue, 25 Apr 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
four people killed due to 11000 vold electricity shock at fatehabad
बिजली का करंट लगने से चार लोगों की मौत
खेत में पानी के लिए सबमर्सिबल लगा रहे थे कि अचानक मौत आई और चार लोगों को अपने साथ ले गई। 11 हजार वोल्ट की तारों ने उनकी जान ले ली। घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। शहर आठ किलोमीटर दूर गांव हिजरावांकलां के चार परिवारों के लिए सोमवार की रात काल बन कर आई और चार लोगों को अपना शिकार बना कर ले गई।
विज्ञापन


सोमवार देर रात तकरीबन 11 बजे के करीब खेत में सबमर्सिबल टयूबवैल के लिए पाइप डालते समय करंट लगने से  गांव के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन युवक भी शामिल हैं। उनकी पहचान 56 वर्षीय कश्मीर सिंह, 25 साल के राजप्रीत, 25 साल का ही गुरदास सिंह और 30 साल के हरफूल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही हिजरावांकलां गांव में हाहाकार मच गया और आनन-फानन में लोग हादसे का शिकार हुए चारों लोगों को लेकर फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शवों का आज फतेहाबाद में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही चारों ने दम तोड़ दिया

four people killed due to 11000 vold electricity shock at fatehabad
बिजली का करंट लगने से चार लोगों की मौत
गांव के सरपंच धर्मवीर अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिजरावां कलां के कश्मीर सिंह के खेत में सबमर्सिबल मोटर लगाई जानी थी। मोटर लगाने के बाद कश्मीर और बाकी तीनों युवक पाइप को पकड़े हुए और थे इसी दौरान लोहे की पाइप ऊपर से गुजरती 11 हजार वोल्टेज तारों से छू गया और एक जोरदार धमाके के साथ चारों लोग हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

मृतकों के शवों को अस्पताल पहुंचने के साथ भारी तादाद में सैंकड़ों ग्रामीण और पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। मृतकों के परिवार की महिलाओं के विलाप एवं चिल्लहाटों से पूरा अस्पताल परिसर कांप उठा और इस घटना के बारे में सुनकर अस्पताल में पहले से उपचाराधीन मरीज एवं उनके परिजनों की आंखों से भी आंसू आ गए।

सदर एसएचओ रूपेश चौधरी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने रात को ही पोस्टमार्टम रूम में शवों की जांच की और सिविल सर्जन से कहकर सुबह शीघ्र चारों शवों के पोस्टमार्टम करवाने का आग्रह किया। मृतकों के शवों का आज दोपहर को गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

'खेत में सबमर्सिबल के लिए पाइप डालते समय पाइप ऊपर से गुजरती हाईवोल्टेज तारों को छू गई जिसके चलते हिजरावांकलां के चार लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। शवों का पोस्टमार्टम आज करवाया जाएगा।
- रूपेश चौधरी, सदर एसएचओ, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed