{"_id":"655cdb30930f451c2902ade3","slug":"four-people-from-a-village-of-mansa-died-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mansa: गांव बुर्ज ढिल्लवां के चार की मौत, दो की हादसे में गई जान, एक ने की खुदकुशी, बीमारी से ASI का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mansa: गांव बुर्ज ढिल्लवां के चार की मौत, दो की हादसे में गई जान, एक ने की खुदकुशी, बीमारी से ASI का निधन
Tue, 21 Nov 2023 10:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Nov 2023 10:37 PM IST
सार
गांव के सरपंच जगदीप सिंह ढिल्लों ने इन घटनाओं पर दुख प्रकट किया। उन्होंने सरकार से इन परिवारों को आर्थिक मदद देने की अपील की। वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मानसा जिले के गांव बुर्ज ढिल्लवां में चार लोगों की अलग-अलग कारणों से मौत होने से हड़कंप मच गया। सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। गांव के सरपंच व लोगों ने सरकार से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से परेशान और कर्ज के बोझ तले दबे एक किसान ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान का नाम हीरा सिंह (47) है। आप नेता कुलदीप सिंह ने बताया कि हीरा सिंह के पास दो एकड़ जमीन थी। उस पर बैंक व अन्य का करीब 15 लाख रुपये का कर्ज था। इसे लेकर वह परेशान रहता था। हीरा सिंह दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
वहीं गांव बहनीवाल के पास मजदूरी का काम करने वाले वीर सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी जान चली गई। गांव बुर्ज ढिल्लवां के ही जसपाल सिंह बग्गा की बठिंडा के गांव कोटसमीर के पास ट्राले की टक्कर से मौत हो गई। वहीं इसी गांव के एएसआई हमीर सिंह काफी समय से मधुमेह से पीड़ित थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव के सरपंच जगदीप सिंह ढिल्लों ने इन घटनाओं पर दुख प्रकट किया। उन्होंने सरकार से इन परिवारों को आर्थिक मदद देने की अपील की।
विज्ञापन