फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four people died in separate road accidents in Punjab

पटियाला में सड़क हादसे में तीन नौजवानों की मौत, फिरोजपुर में बाइक सवार की गई जान

Thu, 20 Dec 2018 09:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 20 Dec 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
Four people died in separate road accidents in Punjab
सांकेतिक तस्वीर

पटियाला में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पहले केस में सतविंदर सिंह निवासी जासला ने बनूड़ थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका दोस्त हरबंस सिंह पैदल जासला बस अड्डे के पास से जा रहा था।

विज्ञापन


इसी बीच एक तेज रफ्तार गाड़ी ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए हरबंस सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरे केस में सुखविंदर सिंह निवासी गांव बरास ने थाना घग्गा पुलिस पास बयान दिया है कि उसका भतीजा मनप्रीत सिंह मोटरसाइकिल पर पुली सुआ घग्गा के पास से गुजर रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार बस चालक देव सिंह निवासी देधना ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। हादसे में मनप्रीत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक को नामजद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Four people died in separate road accidents in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

तीसरे केस में फूल कुमार निवासी बनारसी थाना खन्नौरी जिला संगरूर ने पातड़ां पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके भतीजे सोमा सिंह व गुरबचन सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर डेरा ब्यास खन्नौरी के पास से जा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार गाड़ी के चालक बूटा सिंह निवासी पीपल थेह थाना गढ़ी जिला जींद हरियाणा ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। हादसे में सोमा सिंह की मौत हो गई जबकि गुरबचन सिंह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को नामजद कर लिया है।

बाइक और जीप की भिड़ंत में एक की मौत, दो जख्मी
वहीं फिरोजपुर के थाना सदर के अंतर्गत गांव बघेल सिंह वाला के पास बाइक और महिंदरा जीप की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उधर, थाना सदर पुलिस ने बुधवार को अज्ञात महिंदरा जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हीरा सिंह (23) पुत्र टेक सिंह निवासी गांव आसल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने भाई बलजिंदर सिंह (20) और उनका एक रिश्तेदार बाइक से कहीं जा रहे थे।

 गांव बघेल सिंह वाला के पास तेज रफ्तार महिंदरा जीप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बलजिंदर सिंह, हीरा सिंह व उनका रिश्तेदार जख्मी हो गया। तीनों को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां बलजिंदर सिंह की मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने हीरा सिंह के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, मामले की जांच-पड़ताल कर रहे एएसआई रमेश मसीह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed