फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four people died in different road accidents in Punjab

घर से कुछ दूर दंपती को कैंटर ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, पूर्व फौजी समेत दो और ने गंवाई जान

Tue, 24 Dec 2019 10:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/जालालाबाद (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/जालालाबाद (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Dec 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
Four people died in different road accidents in Punjab
खेत में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कैंटर ने गांव बीरमी के पास बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मौके पर वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया। सूचना पर थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान गांव देतवाल के रहने वाले गुरचरण सिंह (48) और उनकी पत्नी अमनदीप कौर (42) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए हैं। कैंटर को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


मृतक के भाई मोहन सिंह ने बताया कि गुरचरण की गांव में ही जमीन थी और वह खेतीबाड़ी करता था। उनकी बेटी 11वीं और बेटा पहली कक्षा में गांव बीरमी में स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। सर्दी की छुट्टियां होनी थी तो उससे पहले स्कूल की तरफ से पैरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया था। बच्चे मंगलवार सुबह बस से स्कूल चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरचरण और उनकी पत्नी अमनदीप कौर बाइक से स्कूल टीचर से मिलने जा रहे थे। जब वह पुल पर चढ़े तो पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने दोनों को टक्कर मार दी। काफी दूर तक दोनों बाइक समेत कैंटर के साथ घसीटते चले गए। अमनदीप तो कैंटर के नीचे आ गई जबकि गुरचरण बुरी तरह घायल हो गया। जब आरोपी को पता चला तो उसने तुरंत कैंटर रोका और वाहन छोड़कर फरार हो गया। 

आसपास के लोग जब तक दोनों को अस्पताल पहुंचा पाते उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना पीएयू की पुलिस पहुंची। उन्होंने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सड़क के बीच खड़े कैंटर की वजह से काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कैंटर कब्जे में लिया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

जलालाबादः धुंध में जिप्सी बेकाबू होकर सड़क किनारे पलटी, पूर्व फौजी की मौत 
पुलिस चौकी लधुवाला और गांव सुहेले वाला के रास्ते धुंध में बेकाबू हुई जिप्सी सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में जिप्सी में सवार सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। पुलिस चौकी लधुवाला के मुलाजिमों ने मंगलवार को घटनास्थल से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस चौकी लधुवाला के प्रभारी गुरनेब सिंह ने बताया कि पूर्व फौजी अमरजीत सिंह (57) पुत्र जगन सिंह निवासी गांव चक काला सिंह वाला अपने रिश्तेदारों के पास श्री मुक्तसर साहिब के गांव अकालगढ़ गया था। वहीं से सोमवार रात अमरजीत सिंह अकेले जिप्सी से अपने गांव चक काला सिंह वाला लौट रहा था। रात में धुंध बहुत थी, जैसे ही अमरजीत गांव लधुवाला से सुहेलेवाला के रास्ते से गुजर रहा था कि उसकी जिप्सी बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। 

रास्ता सुनसान था, रात में वहां से कोई गुजरा नहीं, जिस कारण अमरजीत जख्मी हालत में खेतों में ही पड़ा रहा और ठंड के चलते उसकी मौत हो गई। गुरनेब सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि खेतों में एक जिप्सी पलटी हुई है और एक व्यक्ति मरा पड़ा है। सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।  

लांडरां/बनूड़ः बेकाबू कार दो कारों से टकराई, एक की मौत
बनूड़-जीरकपुर राज्य मार्ग पर स्थित गांव बसी ईसे खां के पास एक कार अनियंत्रित होकर दूसरी ओर से आ रही दो कारों से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई व दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जीरकपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार किआ सल्टोस कार का चालक शिवम शर्मा निवासी चंडीगढ़ अचानक संतुलन गंवा बैठा। 

इस कारण कार डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर बनूड़ से जीरकपुर की तरफ जा रही आल्टो कार से टकराती हुई इसके पीछे आ रही एक और आल्टो कार पर जा गिरी। इसे सतनाम सिंह पुत्र करम सिंह (30) निवासी वार्ड नंबर 4 बनूड़ चला रहा था। दुर्घटना में सतनाम सिंह की टांगें, बाजू व गर्दन टूट गई। इस कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। 

वहीं किआ सल्टोस कार चालक व उसके साथ बैठे विनय कुमार निवासी सुलर पटियाला को मामूली चोटें आईं। उन्हें बनूड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से तीसरी आल्टो कार में बैठे तीनों व्यक्तियों का बाल-बाल बचाव हो गया। सतनाम सिंह गोद लिया पुत्र था। वह अपने पीछे पत्नी व दो वर्षीय बेटा छोड़ गया है। वह घरेलू काम से चंडीगढ़ जा रहा था।

मामले के जांच अधिकारी चैनसुख सिंह ने बताया कि शिवम शर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सतनाम सिंह का शव डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed