फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four people died and 8 injured in road accident in Barnala

सड़क हादसों में 11 की मौत, बरनाला में पांच, मुक्तसर में तीन और लुधियाना में दो की गई जान, 23 घायल

Sun, 03 Nov 2019 06:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिद्दड़बाहा/बरनाला/लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिद्दड़बाहा/बरनाला/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Nov 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
Four people died and 8 injured in road accident in Barnala
घटनास्थल पर पलटा कैंटर और खड़ी क्षतिग्रस्त इनोवा। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 17 लोग घायल हैं। पहला हादसा बरनाला में हुआ। इसमें चार लोगों की जान चली गई और आठ लोग घायल हो गए। मुक्तसर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। लुधियाना में दो सड़क हादसे हुए। एक हादसे में छठ पर्व से लौट रहे दो युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं दूसरे में पिकअप के पलटने से आठ लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


दर्दनाक हादसे में चार की मौत, आठ घायल
बरनाला के सेखा कैचियां में शनिवार रात 12.00 बजे हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। आठ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक इनोवा कार बरनाला के गांव सेखा से चली थी।
विज्ञापन


उसमें बीरबल सिंह पुत्र दियाला सिंह निवासी सेखा, रमनदीप कौर पत्नी सरवन सिंह निवासी समाधभाईका जिला मोगा, खुशप्रीत कौर पुत्री बीरवल सिंह निवासी सेखा, गुरविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी नमोल जिला संगरूर, गुरनूर सिंह पुत्र हरफूल सिंह, बब्बू कौर पत्नी हरफूल सिंह निवासी भलूर जिला मोगा, कुलविंदर सिंह पुत्र जंग सिंह, सिमरनप्रीत कौर पुत्री कुलविंदर सिंह सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार प्रदीप सिंह पुत्र बिक्कर सिंह निवासी उपली चला रहा था। वह अपने रिश्तेदार बीरबल सिंह पुत्र दियाल सिंह निवासी सेखा को एयरपोर्ट अमृतसर छोड़ने जा रहे थे। उसकी वहां से मलेशिया की फ्लाइट थी। बीरबल सिंह के रिश्तेदार यह सोचकर उसके साथ जा रहे थे कि आते समय श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन कर आएंगे। 

जैसे ही वह शनिवार की रात करीब 12.00 बजे गांव सेखा से अमृतसर के लिए चले तो बरनाला की सेखा कैचियां पहुंचे तो इनोवा चालक ने बिना कुछ देखे गाड़ी लुधियाना-बरनाला मुख्य रोड पर चढ़ा दी। मुख्य रोड पर एक कैंटर बड़ी तेजी से आ रहा था। उसने इनोवा को चपेट में ले लिया। दोनों वाहन आपस में टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गए। 

हादसे में इनोवा सवार गुरनूर सिंह (5 माह), बब्बू कौर (35 ), कुलविंदर सिंह, सिमरप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। बीरबल, रमनदीप कौर, खुशप्रीत कौर, गुरविंदर सिंह व इनोवा गाड़ी चालक प्रदीप सिंह व कैंटर चालक जगसीर सिंह निवासी हंडियाया गंभीर रूप में जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उनकी हालत नाजुक देख राजिंदरा अस्पताल पटियाला के लिए रेफर कर दिया गया।

थाना सिटी-2 के प्रभारी जगजीत सिंह व एसआई रणजीत सिंह ने बताया कि हादसे में लापरवाही बरतने वाले इनोवा चालक प्रदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसने मेन रोड पर गाड़ी चढ़ाते समय लापरवाही की जिस कारण यह हादसा हुआ। हादसे में चार मौतें हो गईं जबकि 8 गंभीर रूप में जख्मी हो गए। एक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

मुक्तसरः सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, एक घायल

बठिंडा-मुक्तसर मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर रात गांव बुट्टर शरीह में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। और एक घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गांव भलाईआणा निवासी जसविंदर सिंह बब्बू, कोठे छप्पड़ीवाला निवासी रणजीत सिंह, गुरविंदर सिंह व गांव कोठे चेत सिंह वाला (बठिंडा) निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लवली विवाह समारोह में वेटर का करते हैं। 

गत रात चारों काम कर घरों को लौट रहे थे। रास्ते में मोटरसाइकिल का तेल खत्म हो गया। इस पर वह पैदल चलने लगे। अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की रफ्तार तेज होने के कारण मोटरसाइकिल समेत युवकों को काफी दूर घसीटते हुए ले गई। 

इससे जसविंदर, रणजीत और गुरविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लवली गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल लवली को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार कार सवार दो युवक बताए जाते हैं, जो हादसाग्रस्त कार से सारे कागज पत्र निकाल व नंबर प्लेट तोड़ फरार हो गए, ताकि उनकी शिनाख्त न हो सके। थाना कोटभाई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

बरनाला के ही पत्ती रोड पर एक बाइक सवार को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार सतनाम सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी चीमां गांव पत्ती सेखवां से गांव चीमां जा रहा था। रास्ते में ट्रक चालक ने उसको अपने चपेट में ले लिया।

इससे वह घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। बाद में पुलिस ने चालक को शैलर से गिरफ्तार उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। 

छठ पूजा से लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत
लुधियाना में ही एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां लाडोवाल सतलुज दरिया के किनारे छठ पूजा कर सुबह करीब चार बजे घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद छठ पूजा पर मौजूद दोनों के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। मृतकों की पहचान टिब्बा रोड निवासी रितिक जीतू (30) और नंदू (29) के रुप में हुई है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

इलाके में ही स्थित फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले रितिक जीतू और नंदू शनिवार की रात को अपने दोस्तों के साथ सतलुज दरिया पर छठ पूजा के लिए गए थे। पूजा करने के बाद सुबह करीब चार बजे दोनों बाइक पर टिब्बा रोड स्थित अपने घर आ रहे थे। हार्डिस वर्ल्ड के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

किसी तरह रिश्तेदारों को पता लगा और वह छठ पूजा से मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी एएसआई जगदेव सिंह ने बताया कि दोनों को टक्कर मारने वाले वाहन का कुछ पता नहीं चल पाया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। एएसआई ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं। 

श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, आठ घायल 
लुधियाना में ही एक अन्य हादसे में आठ लोग घायल हो गए। ये सभी लोग दोराहा नहर के पास छठ पूजा में हिस्सा लेने के बाद घर लौट रहे थे। पिकअप सवार श्रद्धालुओं की गाड़ी पलट गई। इससे आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

थाना साहनेवाल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साहनेवाल के नजदीक के गोबिंदगड़ एरिया की गली नंबर 2 में बेहड़े के निवासी 16 लोग दोराहा में छठ पूजा कर लौट रहे थे। गोबिंदगड़ के पास पिकअप का संतुलन बिगड गया और गाड़ी पलट गई। इससे प्रमोद (25), संदीप (17), पिंकी देवी (35), पीयूष (11), गाड़ी का ड्राइवर नितिन, अंजली (6), फूल (4), हरमनजीत (10) घायल हो गए। 

श्री आनंदपुर साहिबः बस-कार की टक्कर में महिला की मौत, छह जख्मी 

नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर स्थित गांव ढेर के बस अड्डे में बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में सड़क किनारे बर्गर की रेहड़ी के पास खड़ी महिला की मौके पर ही मौत हो गई और छह लोग जख्मी हो गए। जांच अधिकारी रजिन्दर सिंह और कुलदीप सिंह ने बताया कि दोपहर बाद करीब दो बजे एक बस ज्वाला जी से माथा टेकने बाद श्रद्धालुओं को वापस लेकर अंबाला जा रही थी।

श्री आनंदपुर साहिब की तरफ से ब्रेजा कार में सवार दो बच्चों समेत चार लोग दिल्ली से एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पालमपुर हिमाचल जा रहे थे। गांव ढेर के बस अड्डो में पहुँची तो स्कूटी पर जा रही महिला को बचाने के चक्कर में कार सामने से आ रही बस में जा भिड़ी। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे एक बर्गर वाले की रेहड़ी के पास खड़ी महिला और मारुति कार से टकरा गई। 

हादसे में महिला प्रेम लता निवासी गांव खमेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी भतीजी के मामूली चोटों लगीं। उधर ब्रेजा कार में सवार एक छोटे बच्चे की बाजू टूट गई और बाकी के सदस्यों के भी चोटों लगीं। इस दौरान पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में भर्ती कराया। बस का चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed