फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four officers who sent pension recovery notices during elections suspended

Chandigarh News: चुनाव के दौरान पेंशन वसूली के नोटिस भेजने वाले चार अधिकारी निलंबित

Sat, 01 Jun 2024 04:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Four officers who sent pension recovery notices during elections suspended
सरकार ने यमुनानगर, पानीपत, करनाल और गुरुग्राम के समाज कल्याण अधिकारी पर की कार्रवाईचुनाव के दौरान पेंशन वसूली के नोटिस भेजने से लोगों में सरकार के खिलाफ पनपा था गुस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़।
हरियाणा सरकार ने आचार संहिता के दौरान पेंशन वसूली के लिए पत्र जारी करने वाले चार जिला समाज कल्याण अधिकारी को निलंबित कर दिया है। इन चारों अधिकारियों ने चुनाव के दौरान लाभार्थियों की ओर से गलत तरीके से निकाली गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि की वसूली के लिए नोटिस भेजा था। इससे लोग परेशान हो गए थे और उनमें सरकार के खिलाफ गुस्सा भी पनपा था। सरकार ने यह कार्रवाई बीते एक हफ्ते में की है।
विज्ञापन

निलंबित अधिकारियों में यमुनानगर के समाज कल्याण अधिकारी ईश्वरी राठी, पानीपत के रविंदर हुड्डा, करनाल के सत्यवान सिंह और गुरुग्राम के जितेंद्र कुमार शामिल हैं। पानीपत के अधिकारी के पास सोनीपत का, करनाल के अधिकारी के पास कैथल और गुरुग्राम के अधिकारी के पास नूंह का अतिरिक्त प्रभार था। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार इन जिला समाज कल्याण अधिकारियों ने आदर्श चुनाव संहिता के दौरान लोगों को पेंशन वसूली के नोटिस भेजे थे। उनके इस व्यवहार से संकेत मिलता है कि वह सरकार के विरुद्ध कार्य कर विपक्ष को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। सरकार का तर्क है कि अधिकारी वसूली के नोटिस चुनाव संपन्न होने के बाद भी भेज सकते थे, मगर ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा था कि कुछ अधिकारियों ने लोगों को सरकार के खिलाफ लोगों भड़काने के लिए 25 हजार लाभार्थियों की पेंशन बंद कर दी थी। इससे लोग परेशान हो गए थे और लोग समाज कल्याण दफ्तर के चक्कर लगा रहे थे। हालांकि बाद में पेंशन राशि वितरण को बहाल कर दिया था। मनोहर लाल ने यह भी कहा था कि उन्होंने सीएम से ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। उधर, सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि आने वाले समय में कुछ और अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed