फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four new judges take Oath by chief Justice

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिले चार नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

Tue, 30 Oct 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 Oct 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Four new judges take Oath by chief Justice
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट

राष्ट्रपति से स्वीकृति के बाद सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी ने चार एडिशनल जजों को ऑडिटोरियम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में हाई कोर्ट के अन्य सभी जजों सहित इन चारों नवनियुक्त जजों के परिवारों के सदस्यों सहित हाईकोर्ट के वकील भारी संख्या में शामिल हुए। 

विज्ञापन


चार नए जजों की नियुक्ति के साथ ही चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी ने नया रोस्टर भी जारी कर दिया है। चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी के साथ पहले की तरह ही जस्टिस अरुण पल्ली खंडपीठ में होंगे। जस्टिस एके मित्तल के साथ जस्टिस मंजरी नेहरू कॉल, जस्टिस टीपीएस मान के साथ नवनियुक्त जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी, जस्टिस महेश ग्रोवर के साथ नवनियुक्त जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस राजेश बिंदल के साथ नवनियुक्त जस्टिस मनोज बजाज खंडपीठ में बैठेंगे। 

विज्ञापन

Four new judges take Oath by chief Justice
शपथ ग्रहण समारोह

मंजरी नेहरू कॉल, हरसिमरन सिंह सेठी, अरुण मोंगा और मनोज बजाज सहित 11 वकीलों के नाम गत वर्ष 24 नवंबर को हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार व हाईकोर्ट के दो वरिष्ठ जजों के कोलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट भेजे थे। 

दो और जजों का इंतजार 
चार जजों की नियुक्ति के बाद अब सोनीपत के सेशन जज ललित बत्रा और हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरुण कुमार त्यागी की भी हाईकोर्ट में बतौर जज नियुक्ति की प्रतीक्षा शुरू हो गई है। इन दोनों की नियुक्ति की भी गत सप्ताह ही सुप्रीम कोर्ट ने सिफारिश कर दी है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इन दोनों की भी नियुक्ति हो सकती है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 85 है। चार जजों के शपथ ग्रहण के बाद अब जजों की कुल संख्या 51 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed