फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four new judges appoint in Punjab-Haryana High Court

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिलेंगे चार नए जज, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन

Sun, 28 Oct 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Oct 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Four new judges appoint in Punjab-Haryana High Court
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चार वकीलों को जज बनाने के सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम के निर्णय पर राष्ट्रपति ने मुहर लगा दी है। इसके बाद केंद्र सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय ने एडवोकेट हरसिमरन सिंह सेठी, मंजरी नेहरू कौल, अरुण कुमार और मनोज बजाज को हाईकोर्ट का जज बनाने की नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।   

विज्ञापन


कानून मंत्रालय द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन के बाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी अगले सप्ताह इन चारों को एडिशनल जज के पद की शपथ दिलाएंगे। हाईकोर्ट के जिन चार वकीलों के नाम को मंजूरी दी गई है उनके नाम पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार और अन्य दो वरिष्ठ जजों की ओर से गत वर्ष 24 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट भेजे गए थे। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से कुल 11 वकीलों के नाम सुप्रीम कोर्ट को भेजे गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ 4 वकीलों को ही बतौर जज नियुक्त किये जाने की केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी थी।

विज्ञापन

हाईकोर्ट 4 नए जजों कि नियुक्ति के बाद जजों की संख्या हुई 51

Four new judges appoint in Punjab-Haryana High Court
Punjab And Haryana Highcourt - फोटो : File Photo

 पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 85 है, लेकिन फिलहाल 47 जज ही कार्यरत हैं। अब राष्ट्रपति द्वारा हरसिमरन सिंह सेठी, मंजरी नेहरू कौल, अरुण कुमार और मनोज बजाज की नियुक्ति के बाद जजों की संख्या 51 हो जाएगी। दिसंबर में जस्टिस टीपीएस मान और जस्टिस अनीता चौधरी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में जजों की संख्या घट कर 49 हो जाएगी।

जल्द ही ललित बत्रा और अरुण कुमार त्यागी की भी होगी नियुक्ति
 शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सोनीपत के सेशन जज ललित बत्रा और हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरुण कुमार त्यागी को भी हाईकोर्ट में जस्टिस के पद पर नियुक्ति की सिफारिश कर दी है। इन दोनों की नियुक्ति के बाद जजों की संख्या 51 हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed