फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   electricity bill gave shock to chandigarh people, Corporation tax added

चंडीगढ़ में चार महीने बाद आए बिजली बिल ने मारा 'करंट', इस बार जुड़कर आया निगम टैक्स

Mon, 10 Aug 2020 12:30 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 10 Aug 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
electricity bill gave shock to chandigarh people, Corporation tax added
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना महामारी के कारण चार माह बाद बिजली बिल आने पर लोगों को निगम सेस का झटका लगा है। बिल में जब बढ़ा हुआ बजट देखा तो लोगों ने चेक किया कि इस बार बिल में इलेक्ट्रिसिटी सेस के रूप में अलग से चार्ज जोड़ा गया था। हालांकि प्रशासन की ओर से 10 पैसे प्रति यूनिट इलेक्ट्रिसिटी सेस का नोटिफिकेशन हो चुका है। इस सेस का रुपया निगम के पास जाएगा।
विज्ञापन


विपक्ष के पार्षद देवेंदर सिंह बबला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि फरवरी माह में इलेक्ट्रिसिटी सेस का विरोध कर सदन से वॉकआउट किया था। उसके बाद कब नोटिफिकेशन हुआ पता नहीं। मार्च के बाद बिजली बिल नहीं आया तो पता नहीं चला, अचानक से जब जुलाई माह का बिजली बिल आया तो पता कि नगर निगम टैक्स के नाम से अलग पैसा जोड़ा गया है।
विज्ञापन


जब पता किया तो जानकारी मिली कि इलेक्ट्रिसिटी सेस लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग न निगम के पास है और न इसका टैक्स निगम को दिया जा सकता है। भाजपा जबरन टैक्स लगाकर मनमानी कर रही है। वहीं सेक्टर- 19 निवासी नरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले कुछ माह से संपर्क सेंटर में जाकर बिल भर रहा था। आज बिल आया तो पता चला कि इसमें इलेक्ट्रिक सेस जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच माह में निगम को मिला 1.70 करोड़ रुपए
शहर में कुल 2 लाख 47 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। पिछले पांच माह में नगर निगम को इलेक्ट्रिसिटी सेस के रूप में 1.70 करोड़ रुपए का फंड मिला है। इलेक्ट्रिसिटी सेस के रूप में बिजली विभाग 10 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से चार्ज कर रहा है।

भाजपा सिर्फ टैक्स लगाती है
भाजपा सिर्फ मनमानी करती है। जब कांग्रेस ने वॉकआउट किया तब भी जबरन टैक्स लगाया गया। जबसे भाजपा सता में आई है सिर्फ टैक्स लगाए जा रहे हैं। -देवेंदर सिंह बबला, नेता प्रतिपक्ष


कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना
कांग्रेस सिर्फ आरोप लगा सकती है। शहर में विकास कार्य के हर फैसले सदन की अनुमति से ही होते हैं। पिछले साल इलेक्ट्रिसिटी सेस की अनुमति भी सदन से पास हुई थी। -राजबाला मलिक, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed