फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four lakh cash and jewelry stolen from home

Chandigarh News: घर से चार लाख की नकदी और गहने चोरी

Mon, 24 Jul 2023 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Four lakh cash and jewelry stolen from home
चंडीगढ़। सेक्टर-28ए के एक घर से चोर लाखों की नकदी एवं सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को सेक्टर-40डी के महेंद्र पाल सिंह ने दी। उनकी रिश्तेदार के घर में यह चोरी हुई। बीते 20 जुलाई को शिकायतकर्ता अपनी महिला रिश्तेदार से मिलने उनके घर गए थे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी और मौके पर पुलिस की टीम ने छानबीन शुरू की। जानकारी के मुताबिक चोरी हुए सामान में दो गोल्ड सेट, छह सोने की चूड़ियां, छह बालियां, दो कड़े, 4 लाख रुपये नकदी, पांच घड़ियां तथा तीन शॉल शामिल हैं। घटना के समय घर की मालकिन चंडीगढ़ से बाहर किसी काम से गई हुई थीं। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे के जरिए चोरों की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed