{"_id":"63d6d7cdaaf9565cfa3ed9fd","slug":"four-injured-in-roof-collapse-in-bathinda-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: बठिंडा में मंदिर का लेंटर गिरा, चार लोग घायल, घायलों में एक बच्चा भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: बठिंडा में मंदिर का लेंटर गिरा, चार लोग घायल, घायलों में एक बच्चा भी
Mon, 30 Jan 2023 02:07 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:07 AM IST
सार
घटना की सूचना मिलते ही थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। देर शाम खबर लिखे जाने तक मलबे के नीचे दबे चार लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा की लाल सिंह बस्ती में स्थित श्री पंचमुखी बाला जी मंदिर के समीप नवनिर्माण मंदिर श्री सालासर बाला जी का रविवार देर शाम को लेटर गिर गया। इसके चलते मंदिर के अंदर काम कर रहे चार प्रवासी मजदूर लेटर के मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा की टीमें एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। फिलहाल घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। देर शाम खबर लिखे जाने तक मलबे के नीचे दबे चार लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया।
विज्ञापन