{"_id":"66a713e79ab637b84e084987","slug":"four-injured-in-accident-in-pinjore-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजौर में हादसा: सूरजपुर बाईपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजौर में हादसा: सूरजपुर बाईपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार लोग घायल
Mon, 29 Jul 2024 09:30 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2024 09:30 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो।
- फोटो : संवाद
पिंजौर के सूरजपुर बाईपास के समीप सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान अमनदीप पिंजौर, मारू चंडीमंदिर, अजय पाल और जगमहेंद्र के रूप में हुई है। सभी का उपचार सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ऑटो पिंजौर एचएमटी की तरफ से चंडीमंदिर की ओर आ रहा था। जब ऑटो चालक सूरजपुर बाईपास के समीप पहुंचा तभी दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत लोगों को ऑटो से बाहर निकाला और उपचार के लिए एंबुलेंस द्वारा सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।