फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four IAS and six HCS transferred in Haryana

Haryana News: चार आईएएस और छह एचसीएस के तबादले, साकेत कुमार दोबारा आयुष विभाग के महानिदेशक बने

Tue, 23 May 2023 08:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 May 2023 08:28 PM IST
सार

बेलीना को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण का संयुक्त सीईओ और प्रीतपाल सिंह मोठसारा को हिसार नगर निगम का संयुक्त आयुक्त, विजया मलिक को उप मंडल अधिकारी (नागरिक), बरवाला नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Four IAS and six HCS transferred in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से चार आईएएस और छह एचसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और करनाल मंडल के आयुक्त आईएएस साकेत कुमार को अतिरिक्त कार्यभार देते हुए आयुष विभाग का महानिदेशक लगाया है। इससे पहले भी वह आयुष विभाग के मुखिया रह चुके हैं। 

विज्ञापन


रोहतक के डीसी अजय कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा जिला नगर आयुक्त, रोहतक एवं आयुक्त, नगर निगम, रोहतक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सिरसा की एडीसी डॉ. विवेक भारती एडीसी अंबाला, अंबाला के एडीसी सचिन गुप्ता को पंचकूला नगर निगम का आयुक्त और पंचकूला का जिला नगर आयुक्त नियुक्त किया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार एचसीएस अधिकारियों में डॉ. सुभिता ढाका को जिला परिषद झज्जर, डीआरडीए झज्जर का सीईओ, अश्विनी सिंह को जिला परिषद और डीआरडीए हिसार का सीईओ, प्रदीप कुमार को जिला परिषद व डीआरडीए फरीदाबाद का सीईओ नियुक्त किया है। बेलीना को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण का संयुक्त सीईओ और प्रीतपाल सिंह मोठसारा को हिसार नगर निगम का संयुक्त आयुक्त, विजया मलिक को उप मंडल अधिकारी (नागरिक), बरवाला नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed