{"_id":"a5319d6b67c87869b003ec17c941f0a8","slug":"four-hundred-shops-businesses-off-jalandhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ किताब कारोबारियों ने बंद रखीं दुकानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ किताब कारोबारियों ने बंद रखीं दुकानें
जालंधर।
Updated Thu, 02 Oct 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माईहीरां गेट के किताब कारोबारी से हुई लूटपाट के विरोध में वीरवार को दुकानदारों ने बाजार बंद रखा। माईहीरां गेट, अड्डा टांडा और अड्डा होशियारपुर रोड की दुकानें बंद कर दुकानदार एसोसिएशन ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
वार्ड नंबर 27 के भाजपा पार्षद कृष्ण कोछड़ मिंटा ने बताया कि माईहीरां गेट स्थित रामा बुक शॉप पर बुधवार को कुछ युवकों ने हमलाकर पहले पिता-पुत्र को पीटा और बाद में दुकान से 50 हजार रुपये निकालकर भाग निकले। मिंटा के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी किक्की और भीम बुक शॉप पर बुधवार शाम को आए थे। किसी बात को लेकर दुकान के मालिक से झगड़ा हो गया था।
कुछ देर बाद दोनों हथियारों से लैस होकर 4-5 साथियों को लेकर दुकान पर आए और आते ही दुकान के मालिक पर रॉड से वार किया। उन्होंने बीच बचाव करने आए बेटे को भी पीटा। इसी दौरान बाजार में शोर मच गया। आसपास के दुकानदारों के इकट्ठा होने पर लुटेरे गाड़ी लेकर भाग निकले। बुक कारोबारियों के विरोध करने पर थाना तीन की पुलिस ने पर्चा दर्ज किया था। वीरवार को 400 दुकानदारों ने मिलकर दुकानों को बंद रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
दुकानदारों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने दो दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के प्रधान दीपक जोशी, युवा नेता राकेश गुप्ता समेत तमाम दुकानदार मौजूद थे। डिवीजन नंबर तीन के एसएचओ भूषण सेखड़ी ने बताया कि पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर लिया है।