फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four hundred policemen saw Singham

चार सौ पुलिस वालों ने देखी सिंघम की दहाड़

Tue, 09 Sep 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Tue, 09 Sep 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four hundred policemen saw Singham
कुरुक्षेत्र। अजय देवगण की सिंघम रिटर्न  का जलवा आम दर्शकों के अलावा हरियाणा पुलिस के भी सिर चढ़ कर बोल रहा है। पुलिस के अधिकारी एवं चार सौ कर्मचारी सोमवार को ड्यूटी से छुट्टी लेकर सिंघम रिटर्न देखने कुरुक्षेत्र के मल्टीप्लेक्स पहुंचे।
विज्ञापन


इनमें कुरुक्षेत्र के थाना और पुलिस चौकियों के प्रभारियों के अलावा डीएसपी नुपूर बिश्नोई और अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे। तनाव भरी ड्यूटी के बीच शायद ये पहला मौका था, जब जिला पुलिस के इतने अधिकारी और कर्मचारी एक साथ पूरा शो बुक करके सिनेमा देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन


खास बात ये है कि थाना शहर थानेसर के एसएचओ राम कुमार सहित ऐसे कई पुलिस वाले थे। जो सिंघम रिटर्न को कई बार पहले ही देख चुके थे। मल्टीप्लेक्स करीब 400 लोगों के लिए बुक किया गया था। सिंघम रिटर्न के इस शो में पुलिस अधीक्षक अश्विनी शैणवी को भी पहुंचना था,लेकिन एक जरूरी मीटिंग के कारण वे इस शो में नहीं पहुंच सके। इस दौरान डीएसपी नुपूर बिश्नोई सिंघम देखने जरूर पहुंचीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 फिल्म देखकर शो से बाहर आए अधिकांश पुलिस वाले अजय देवगन से प्रेरित नजर आए और उनके चेहरे पर एक अलग जोश और उत्साह नजर आया। कर्मचारियों के मुताबिक फिल्म में पुलिस का जो दमदार और आदर्शवादी चित्रण प्रस्तुत किया गया है। वह बहुत अच्छा है। कुरुक्षेत्र के एसपी भी चाहते हैं कि आदर्श पुलिस का चेहरा प्रस्तुत करने वाली इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा पुलिस कर्मी देखें। इसकी योजना जिला पुलिस के आलाधिकारियों ने कई दिनों पहले बनाई थी,लेकिन व्यस्तताओं के बीच तीन से साढ़े पांच बजे का शो देखने का समय तय हुआ।


सिटी प्रभारी देखने पहुंचे दूसरी बार
थाना सिटी के एसएचओ रामकुमार के मुताबिक पुलिस चाहे कहीं की भी हो,सेवा,सुरक्षा और सहयोग उनका कर्तव्य होता है। जिस वातावरण में पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाती है,उसे एक पुलिस वाले से ज्यादा दूसरे के लिए समझना कठिन है,लेकिन फिल्म एक मनोरंजन का साधन होने के साथ-साथ जागरूक करने में भी अहम किरदार निभाता है। रामकुमार के मुताबिक उन्होंने आज ये फिल्म दूसरी बार देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed