फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four flight cancel due to heavy rain at chandigarh

बारिश से 4 उड़ानें हुईं रद्द, ट्रेनें हुईं लेट

Sun, 14 Dec 2014 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 Dec 2014 02:24 AM IST
विज्ञापन
four flight cancel due to heavy rain at chandigarh

सर्दी की पहली बरसात ने शहर के रेल और हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। दिल्ली और मुंबई जाने वाली चार फ्लाइट खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सकीं।

विज्ञापन


जेट एयरवेज की शाम 4:50 और 5:45 बजे दिल्ली जाने वाली दोनों उड़ानें रद्द कर दी गईं। इंडिगो ने शाम 5:55 बजे मुंबई जाने वाली और स्पाइस जेट ने शाम 6:40 बजे दिल्ली जाने उड़ान को रद्द कर दिया। इस कारण यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


कोहरे के कारण रेल यातायात पर भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनें घंटों देरी से चंडीगढ़ पहुंचीं। हावड़ा-कालका मेल अपने निर्धारित समय से करीब साढ़े 10 घंटे लेट रही। ये ट्रेन तड़के तीन बजे स्टेशन पहुंचती है, लेकिन शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे चंडीगढ़ पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मदुरई-चंडीगढ़ एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे लेट रही। ये ट्रेन शाम 4.25 की बजाय साढ़े सात बजे चंडीगढ़ पहुंची। श्रीगंगानगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी तीन घंटे से ज्यादा हुई। इलाहाबाद से आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस भी करीब ढाई घंटे देरी से चंडीगढ़ पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed