{"_id":"61fadc7020ecf0434e4cf1fb","slug":"four-died-of-corona-364-patients-found-chandigarh-news-pkl4409512109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से चार की मौत, 364 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से चार की मौत, 364 मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में कोरोना से चार मरीजों की मौत हो गई, जबकि 364 नए मरीज मिले हैं। महज 24 घंटे में संक्रमण की रफ्तार दोगुनी हो गई है। सोमवार को 156 संक्रमित मिले थे, जबकि 3 की मौत दर्ज की गई थी। शहर में संक्रमण दर 5.41 से बढ़कर 9.12 प्रतिशत पर पहुंच गई है। स्वास्थ विभाग ने पिछले 24 घंटे में 3991 लोगों की जांच की, जिनमें से 364 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित मिले मरीजों में 202 पुरुष और 162 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, सात दिन की अवधि पूरी करने पर 614 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। सक्रिय मरीजों की संख्या 2590 हो गई है। अब तक कोरोना से 1129 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 90008 हो गई है।
इन्होंने गंवाई जान
सेक्टर-44 निवासी 50 वर्षीय पुरुष की पीजीआई में मौत हो गई। सांस और लीवर की गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था। कोरोना टीके की एक भी खुराक नहीं लगवाई थी।
- सेक्टर 41 निवासी 61 साल के वृद्ध ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। वह लीवर की गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। कोरोना टीके की एक खुराक लगवाई थी।
- सेक्टर 38 वेस्ट निवासी 26 साल के युवक की पीजीआई में मौत हो गई। वह सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। कोरोना का एक भी टीका नहीं लगवाया था।
- सेक्टर 33 निवासी 87 वर्षीय वृद्धा ने मोहाली के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप और किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी। कोरोना टीके की दोनों खुराक लगवाई थी।